अगर आप भी बेहद कम निवेश से मोटी कमाई करने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। हम अपनी खबर के जरिए आपको बताएंगे कि कैसे आप पोस्ट ऑफिस में निवेश करके करोड़ों के मालिक बन सकते है।
नई दिल्ली, फरवरी 8। अगर आप भी बेहद कम निवेश से मोटी कमाई करने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। हम अपनी खबर के जरिए आपको बताएंगे कि कैसे आप पोस्ट ऑफिस में निवेश करके करोड़ों के मालिक बन सकते है। जी हां ताकि आपको जरूरत पड़ने पर या किसी भी तरह की इमरजेंसी पड़ने पर पैसों की दिक्कत नहीं होगी। बताते चले कि कि कम से कम जोखिम में आप पोस्ट ऑफिस की योजना (पीओएमआईएस) आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। इतना ही नहीं उसके अलावा ज्यादा रिटर्न मिलता है।

छोटी बचत योजनाओं में पैसा जमा करना हमेशा से बेहतर विकल्प
तो यदि आप इस वजह से निवेश नहीं करना चाहते हैं कि आपको डर है कि आपका पैसा कहीं डूब न जाए तो अब डरने की जरुरत नहीं है बल्कि आपको डाकघर की योजनाओं में निवेश करना चाहिए। यहां पैसा सुरक्षित माना जाता है। आप अपनी सुविधा अनुसार कई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। डाकघर में कुछ ऐसी स्कीम हैं, जो आपको कुछ सालों में अच्छा मुनाफा भी देती है। खासकर डाकघर की छोटी बचत योजनाओं में पैसा जमा करना एक बेहतर विकल्प है।
लंबी अवधि में निवेश करना भी फायदेमंद
वहीं अगर आपके पास लंबी अवधि की निवेश करने का प्लान है तो आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करना चाहिए। यह डाकघर बचत योजना 7.1 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर प्रदान करती है। इस योजना की परिपक्वता अवधि 15 वर्ष है, लेकिन इसके बाद इसे और 5 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। अगर आपको 15 साल की अवधि के अंत में इसकी आवश्यकता नहीं है तो आप फंड को आगे बढ़ा सकते हैं। इससे आपको चक्रवृद्धि लाभ का फायदा मिलेगा।
टैक्स छूट का भी फायदा
अगर आप निवश की योजना बना रहे है तो बता दूं कि इस योजना में हर साल आप अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। आप साल में 1.50 लाख रुपये जमा करने की बजाय 12500 रुपये मासिक भी जमा कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत पीपीएफ पर टैक्स छूट भी पा सकते हैं। मालूम होगा कि इसके ब्याज पर मिलने वाला पैसे पर भी टैक्स नहीं लगता। बचत योजना में 22.5 लाख रुपये के निवेश पर आपको 18 लाख रुपये का ब्याज दिया जाता है। जिसकी मैच्योरिटी वर्ष 15 वर्ष में होती है।
कम समय में तैयार होगा 40 लाख से अधिक का फंड
हम आपको बताते है कि अगर आप रोजाना 400 रुपये बचाते हैं यानी अगर आप प्रत्येक महीने इस योजना में 12,500 रुपये का निवेश करते हैं तो एक साल में आपके पास 1.50 लाख रुपये हो जाएंगे। वहीं 15 साल में कुल निवेश 22.50 लाख रुपये हो जाते हैं, जिसपर आपको वार्षिक ब्याज दर 7.1 प्रतिशत दिया जाता है। जबकि मैच्योरिटी राशि कुल 40.70 लाख रुपये हो जाती है, इसमें 18.20 लाख रुपये का ब्याज का फायदा मिलता है।
मैच्योरिटी पर मिलेगा 1 करोड़ रु
जबकि 25 साल के लिए 12,500 रुपये हर महीने के हिसाब से जमा करने पर 40.70 लाख की रकम दो गुने से भी अधिक हो जाती है। इसपर वार्षिक ब्याज दर 7.1 फीसदी से ही लागू रहता है तो 25 सालों में में कुल निवेश की राशि 37.50 लाख रुपये होती है। वहीं ब्याज के फायदे के साथ 62.50 लाख रुपये ब्याज मिलता है यानी मैच्योरिटी पर 1.03 करोड़ रुपये मिलेंगे।
पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम की ब्याज दरें
बचत खाता : 4 %
1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5%
2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 %
3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 %
जानिए कुछ और योजनाओं की ब्याज दरें :
5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 6.7 %
5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट : 5.8 %
5 वर्षीय सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम : 7.4%
5 वर्षीय मासिक आय खाता : 6.6 %
बाकी योजनाओं की ब्याज दरें
5 वर्षीय नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट : 6.8%
पीपीएफ : 7.1 %
किसान विकास पत्र : 6.9 %(124 महीनों में मैच्योर)
सुकन्या समृद्धि योजना : 7.6 %
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications