Post Office Scheme Calculation: पोस्ट ऑफिस में कई लोग निवेश करते हैं क्योंकि इसमें निवेश करने के कई फायदे हैं। इसमें आपको सुरक्षा के साथ-सात बढ़िया ब्याज भी मिलता है। अगर आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसमें निवेश करने के कई सारे ऑप्शन आपको मिल जाएंगे।

आप महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में आपनी बेटी, बहु, या पत्नी के नाम पर निवेश की शुरूआत कर सकते हैं। इसमें अगर आप 2 साल के लिए 2 ला ख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको तगड़ा ब्याज मिल सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इसमें निवेश करने का प्रोसेस क्या है और कैसे आप इसमें निवेश करके 32 हजार रुपये का ब्याज पा सकते हैं।
कैसे करें महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट एक छोटी बचत योजना है। यह सभी उम्र की महिलाओं और लड़कियों के लिए एक जोखिम मुक्त योजना है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट का मैच्योरिटी पीरियड दो साल का है, लेकिन खाता खुलने के एक साल के बाद भी आप जरूरत पड़ने पर पैसे निकाल सकती हैं। इसमें निवेश करने के लिए आप नजदीक के पोस्ट ऑफिस में जाकर अपना इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं।
आपको पोस्ट ऑफिस से आवेदन फॉर्म लेकर फॉर्म नंबर-1 लेकर उसमें पर्सनल जानकारी समेत सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी। अकाउंट खोलने के लिए फोटो आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पहचान पत्र दिया जा सकता है। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।
ये है 32 हजार रुपये का ब्याज पाने का कैलकुलेशन
अगर आप 2 लाख रुपये कोदो साल के लिए इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में जमा करते हैं तो 7.5% के इंटरेस्ट रेट से इस पर मिलने वाला कुल इंटरेस्ट करीब 32,000 रुपये आपको मिलेगा। यह राशि 40,000 रुपये की लिमिट से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। अगर आप इस स्कीम में घर की किसी महिला के नाम से 2 लाख डिपॉजिट करते हैं तो 7.5% के हिसाब से 32,044 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। इसमें मैच्योरिटी 2,32,044 रुपये होगी। वहीं, 1,50 हजार रुपये निवेश करने पर दो साल बाद 1,74,033 रुपए मिलेंगे. ऐसे में 24,033 रुपये सिर्फ ब्याज के मिलेंगे।
अगर 1,00,000 रुपये का निवेश करते हैं तो 7.5 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी के समय 1,16,022 रुपए मिलेंगे और 50,000 रुपये निवेश करने पर दो साल में 8011 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे और इस तरह मैच्योरिटी पर कुल 58,011 रुपये आपको मिलेंगे। अकाउंट खुलने के एक साल बाद कुल जमा रकम में से 40 फीसदी तक रकम किसी इमरजेंसी में निकाली जा सकती है। मान लीजिए कि आपने इस स्कीम में 2 लाख रुपए जमा किए हैं तो एक साल बाद 80 हजार रुपए की निकासी कर सकते हैं।
महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट एक सरकारी योजना है जिस पर फिक्स्ड रिटर्न मिलता है। इसे केंद्र सरकार ने पिछले साल (2023) में लॉन्च किया था। इस स्कीम से 18 साल से ज्यादा की कोई भी युवती या महिला अपना अकाउंट खुलवा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications