Post Office Scheme Calculation: पोस्ट ऑफिस की अलग-अलग स्कीम में निवेश करके आप बढ़िया रिटर्न हासिल कर सकते हैं। निवेश के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं सुरक्षा के लिहाज से भी अच्छा ऑप्शन मानी जाती है। पोस्ट ऑफिस आरडी में निवेश करके भी आप लखपति बन सकते हैं। इसमें हर महीने एक निश्चित रकम निवेश करके आप सिर्फ 1 हजार निवेश से शुरुआत करके 1 लाख रुपये से ज्यादा का फंड जमा कर सकते हैं। आइए इसके बारे में आपको कैलकुलेशन से समझाते हैं।

पोस्ट ऑफिस आरडी से ऐसे बनेंगे लखपति
अगर पोस्ट ऑफिस आरडी में निवेश और ब्याज का हिसाब लगाएं तो अगर आप इस स्कीम में हर महीने 1,000 रुपये निवेश करते हैं तो इसकी मैच्योरिटी अवधि यानी 10 साल में आप कुल 1 लाख 20 हजार रुपये जमा करेंगे और इसमें 6.7 फीसदी की दर से ब्याज के तौर पर 56,857 रुपये जुड़ जाएंगे और इसके बाद आपका कुल फंड 1,70,857 रुपये हो जाएगा।
100 रुपये से करें निवेश की शुरूआत
इस स्कीम में अपना खाता खोलने के लिए आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर पोस्ट ऑफिस आवर्ती जमा योजना में खाता खोल सकते हैं। इसमें 100 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है, जबकि अधिकतम निवेश के लिए कोई सीमा तय नहीं की गई है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है।
इसमें खाता नकद/चेक द्वारा खोला जा सकता है और चेक के मामले में जमा की तारीख चेक के क्लियरेंस की तारीख होगी। मासिक जमा के लिए न्यूनतम राशि 100 रुपये है और न्यूनतम 10 रुपये के गुणकों में अधिक है।
यदि अकाउंट कैलेंडर माह की 15 तारीख तक खोला जाता है, तो बाद में जमा महीने के 15 वें दिन तक किया जाएगा। अगर अकाउंट कैलेंडर माह के 16 वें दिन और अंतिम कार्य दिवस के बीच खोला जाता है, तो बाद में जमा महीने के अंतिम कार्य दिवस तक किया जाएगा।
अगर आपने पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में खाता खोला है और किसी परेशानी के चलते इसे बंद करने की सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में समय से पहले बंद भी कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो मैच्योरिटी अवधि खत्म होने से पहले भी खाता बंद कर सकते हैं।
जमा राशि पर लोन भी मिल सकता है
इसके अलावा इस योजना का एक और फायदा है कि इसमें लोन की सुविधा भी दी जाती है। एक साल तक खाता एक्टिव रहने के बाद जमा राशि का 50 फीसदी तक ही लोन लिया जा सकता है और इसकी ब्याज दर की बात करें तो यह आपको मिल रही ब्याज दर से 2 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम्स में निवेश पर मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस काटा जाता है, जो निवेशक द्वारा आईटीआर क्लेम करने के बाद आय के हिसाब से वापस कर दिया जाता है। आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर 10 फीसदी टीडीएस लागू होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications