नयी दिल्ली। अगर आप अपना पैसा सुरक्षित रूप से निवेश करके ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस स्कीम ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। बैंक एफडी और पोस्ट ऑफिस स्कीम में से किसी एक ऑप्शन को चुनना किसी के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मगर ऐसे ढेर सारे कारण हैं जिन्हें देखते हुए कम से कम इस समय पोस्ट ऑफिस स्कीम में पैसा लगाया जाना ज्यादा बेहतर है। पोस्ट ऑफिस की निवेश योजनाएं न केवल बहुत सुरक्षित हैं बल्कि इस समय आपको देश के ज्यादार बैंकों की एफडी की तुलना में यहां ज्यादा ब्याज मिलगा। आइए आपको पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश करने की कुछ खास बताते हैं।
पोस्ट ऑफिस और बैंक एफडी की ब्याज दरें
देश के ज्यादातर बड़े बैंकों ने ब्याज दरों में भारी गिरावट की है। एसबीआई इस समय निवेशकों को 5 साल और उससे अधिक के लिए 5.4 प्रतिशत की अधिकतम ब्याज दर दे रहा है। दूसरी ओर यदि आप पोस्ट ऑफिस में इसी अवधि के लिए पैसा लगाएं तो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट या एनएससी, जो 5 साल की स्कीम है, पर आपको 6.8 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। यह एसबीआई की तुलना में एक अच्छा विकल्प है जहां आपको उससे 1.4 प्रतिशत ब्याज अधिक मिलेगा। इस समय ज्यादातर बड़े बैंक 5.5 प्रतिशत के आस-पास ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। मगर पोस्ट ऑफिस के किसान विकास पत्र में 6.9 फीसदी की ब्याज दर है।
इतना होगा मुनाफा
एफडी की बात करें तो आपको आईसीआईसीआई बैंक में अधिकतम 5.5 फीसदी, एसबीआई में 5.4 फीसदी और एचडीएफसी बैंक में 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। मगर पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र पर 6.9 फीसदी, एनएससी में 6.8 फीसदी और टाइम डिपॉजिट में 6.7 फीसदी की ऊंची ब्याज दर ऑफर की जाएगी। अब बात करतें हैं बैंक एफडी और पोस्ट ऑफिस स्कीमों की सुरक्षा पर।
कहां रहेगा आपका पैसा सेफ
पोस्ट ऑफिस की योजनाएं सरकार द्वारा समर्थित हैं, इसलिए ये बहुत सुरक्षित हैं। बैंकों के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता। यस बैंक और पीएमसी बैंक घोटाले के बाद निवेशकों का भरोसा भी डगमगाया है। बैंकों में केवल 5 लाख रुपये तक की राशि सेफ है। इसके ऊपर लगाए गए पैसे पर जोखिम रहेगा ही रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से पोस्ट ऑफिस की योजनाएं निश्चित रूप से बेहतर हैं। यहां तक कि लंबी अवधि के लिए पैसा लगाने वालों के लिए भी बैंकों की तुलना में यहां जोखिम कहीं कम है।
बैंक एफडी की भी है ये खासियतें
ऐसा नहीं है कि बैंक एफडी बेहद खराब ऑप्शन है। बैंक एफडी की भी अपनी कुछ खासियतें हैं। इनमें सबसे ऊपर है सर्विस। आप पोस्ट ऑफिस में बैंक क मुकाबले की बेहतर सर्विस की उम्मीद नहीं कर सकते। इसके अलावा टेक्नोलॉजी और डिजिटल के मामले में भी बैंक आगे हैं। आपको अपनी निवेश प्रोसेस को पूरा करने, पैसा जमा या निकालने के लिए पोस्ट ऑफिस जाना होगा। मगर बैंक डिपॉजिट या बैंक निवेश के लिए ऐसा नहीं है। यहां ज्यादातर काम अब ऑनलाइन होते हैं। फिर भी सुरक्षा और उच्च ब्याज दरों की तलाश करने वालों के लिए पोस्ट ऑफिस योजनाएं एक बेहतर ऑप्शन हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications