Govt Scheme; Post Office Schemes : आज के समय में हर कोई अपनी-अपनी जानकारी और आर्थिक क्षमता के अनुसार, किसी न किसी स्कीम में निवेश करता है। मौजूदा दौर में निवेश के भी कई सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं, लेकिन सही जानकारी के अभाव में लोग कभी-कभी गलत स्कीम का चुनाव कर लेते हैं और फिर उनके मन-मुताबिक उन्हें रिटर्न नहीं मिल पाता है।

सरकार की ओर से भी अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर कई तरह के निवेश स्कीम ऑफर किए जा रहे हैं। अगर आप निवेश कर मोटी कमाई करना चाहते हैं पोस्ट ऑफिस की योजनाएं बेहतर साबित हो सकती हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस से जुड़ी एक स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें कम पैसे में ज्यादा रिटर्न की गारंटी पक्की है। साथ ही इसमें जोखिम कम है।
हम यहां जिस स्कीम के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit - POTD) है। इस स्कीम को आप चाहें तो लंबे समय के लिए गारंटीड रिटर्न वाला फंड बना सकते हैं।पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट स्कीम एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह स्कीम FD की तरह ही काम करती है।
कितना मिलेगा रिटर्न?
इस स्कीम में निवेशकों को 6.9 फीसदी से 7.5 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न मिलता है। वहीं दूसरी तरफ, एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा जैसे देश के प्रमुख सरकारी प्राइवेट बैंक FD पर सालाना 6.6 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न दे रहे हैं। यानी अन्य जगहों के मुकाबले पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम में आपको ज्यादा रिटर्न मिल रहे हैं।
कितने समय के लिए कर सकते हैं निवेश?
इस स्कीम में आप अपने पैसों को 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) योजना के तहत निवेशक अलग-अलग टैन्योर के लिए इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। एक साल के लिए निवेश करने पर 6.9 फीसदी का ब्याज मिलता है, जबकि 2 या 3 साल के लिए पैसे इन्वेस्ट करने पर 7 फीसदी की दर तय की गई है। वहीं 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो फिर इन्वेस्टर्स को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।
निवेशक को टैक्स छूट से भी मिलता है लाभ
पोस्ट ऑफिस की 5 साल की एफडी पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। हालांकि, इंटरेस्ट इनकम दोनों ही मामलों में टैक्स योग्य होती है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है और गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है।
वहीं, अगर सिंगल अकाउंट होल्डर की मौत हो जाती है या जॉइंट अकाउंट में सभी अकाउंट होल्डर्स की मौत हो जाती है, तो जमा रकम Nominee या कानूनी वारिस को मिल जाता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications