Post Office Scheme Time Deposit: पोस्ट ऑफिस में कई तरह की स्कीम में आप निवेश करके तगड़ी कमाई कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस स्कीम सुरक्षा के साथ-साथ बेहतर रिटर्न भी देती हैं, इसलिए ज्यादातर लोग आज भी पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं।
अगर आप पोस्ट ऑफिस की ऐसी स्कीम में निवेश करने की सोच रहे हैं जिसमें आपको तगड़ा ब्याज मिले और साथ ही कम समय में आपको फायदा मिले तो चलिए ऐसी ही एक पोस्ट ऑफिस स्कीम के बारे में आपको बताते हैं।

इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में करें निवेश (Post Office Scheme Time Deposit Interest Rate)
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में आप निवेश करके तगड़ा पैसा हासिल कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में आपको निवेश करना है तो इसके लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर भी अकाउंट खुलवा सकते हैं।
इस स्कीम मे आपको 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस की टीडी में केवल 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है और अधिकतम कितना भी निवेश किया जा सकता है।
अगर 5 लाख रुपये का आप पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में करते हैं निवेश (Post Office Scheme Time Deposit Benefits)
पोस्ट ऑफिस के 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता है। अगर आप 5,00,000 रुपये इसमें 10 सालों के लिए जमा करेंगे तो आपको 5,51,175 रुपए ब्याज से मिलेंगे और मैच्योरिटी रकम 10,51,175 रुपये होगी।
वहीं, अगर आप ₹4 लाख जमा करेंगे तो आपको 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 10 सालों में 4,40,940 रुपये ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर 8,40,940 रुपये मिलेंगे। वहीं, अगर आप इस स्कीम में 1,00,000 रुपये 10 सालों के लिए निवेश करते हैं तो आपको 1,10,235 रुपए ब्याज मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी पर 2,10,235 रुपये आपको मिल जाएंगे।
10 लाख बन जाएंगे 30 लाख रुपये (Post Office Time Deposit Calculator)
जी बिज के अनुसार, पोस्ट ऑफिस में इस स्कीम में आपको 5 साल की एफडी को चुनना होगा और आपको इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट करना होगा। इसके मैच्योर होने से पहले एक्सटेंड कराना होगा। ये एक्सटेंशन आपको लगातार 2 बार कराना होगा यानी आपको इस FD को 15 साल तक चलाना होगा।
अगर आप इस FD में 10 लाख रुपये का इंवेस्टमेंट करते हैं तो 5 साल में आपको 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा यानी आपकी निवेश की गई रकम पर 4,49,948 रुपये ब्याज मिलेगा और आपको कुल पैसे 14,49,948 रुपये मिलेंगे।
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में मिलेगा ये फायदा
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट योजना में अगर आप पांच साल के लिए निवेश करते हैं, तो आयकर अधिनियम की धारा 80सी के अंतर्गत टैक्स छूट का फायदा भी आपको मिलेगा। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की इस इस स्कीम में निवेश करने पर 6 महीने से पहले निवेश की राशि नहीं निकाली जा सकती।
अगर निवेशक चाहे तो मैच्यॉरिटी की तारीख को आगे बढ़ा सकता है और अगर आप चाहते हैं कि आपका निवेश एक साल के लिए बढ़े तो मैच्योरिटी से 6 महीने पहले आपको इसके लिए काम करना भी जरूरी है। यानी अगर आप अपने निवेश को दो साल के लिए बढ़ाना चाहते हैं तो यह काम मैच्यॉरिटी से 1 साल पहले करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications