Post Office Schemes For Women: पोस्ट ऑफिस में अगर आप निवेश करने की सोच रही हैं तो आपके लिए सिर्फ 1 या 2 नहीं बल्कि कई सारे पोस्ट ऑफिस स्कीम के ऑप्शन हैं। इनमें निवेश करने पर आपको सुरक्षा के साथ-साथ तगड़ा रिटर्न भी मिलेगा। महिलाओं के लिए ये सभी पोस्ट ऑफिस स्कीम उन्हें आर्थिक रूप से टेंशन फ्री भी करने में मदद करेंगी। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

सुकन्या समृद्धि बचत योजना (Sukanya Samriddhi Saving Scheme)
सुकन्या समृद्धि बचत योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में जन्म लेने वाली बच्चियों को भविष्य में आर्थिक परेशानी से राहत मिल सकती है। इसमें बेटियों के नाम एक बड़ा फंड एकत्रित किया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों की उम्र 10 वर्ष पूरी होने से पहले निवेश किया जाता है। इस योजना में खोले गए खाते में कम से कम 15 साल का निवेश करना जरुरी होता है। इसमें फिलहाल निवेश की गई राशि पर सालाना 8.2% की दर से ब्याज दिया जा रहा है। खाता खोलने की तिथि से एक साल के बाद शेष राशि का 40% निकाला जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme)
अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपकी हर महीने अच्छी आय हो तो आप पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश कर सकती हैं। इस खाते (एमआईएस) के अंतर्गत जमा की न्यूनतम राशि 1000 रुपये है। इस पोस्ट ऑफिस स्कीम अकाउंट (एमआईएस) के तहत ब्याज दर 7.4% है।
महिला सम्मान बचत पत्र (mahila samman bachat patra)
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट एक छोटी बचत योजना है। यह सभी आयु वर्ग की महिलाओं और लड़कियों के लिए एक रिस्क फ्री योजना है। इसमें एक खाते या खाताधारक के सभी खातों में अधिकतम जमा सीमा 2 लाख रुपये है। जमा राशि पर प्रति वर्ष 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा और खाता खोलने की तिथि से एक वर्ष के बाद पात्र शेष राशि का 40% निकाला जा सकता है।
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (National Savings Certificates)
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के तहत जोखिम कारक बहुत कम है, इसलिए यह योजना सभी स्तर के निवेशकों के लिए बेहतर ऑप्शन है। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के अंतर्गत जमा की न्यूनतम राशि 100 रुपये है और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के तहत जमा की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। लेकिन हाल ही में सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि 1 अक्टूबर 2024 के बाद खुले नए खाते में जमा राशि पर ब्याज नहीं मिलेगा। मार्च 2003 से 30 सितंबर 2024 तक की अवधि में जमा राशि पर 7.5% प्रति वर्ष ब्याज दिया पहले दिया जा रहा था।
पोस्ट ऑफिस पीपीएफ स्कीम
पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ लंबे समय से उन निवेशकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो लॉन्ग टर्म सेविंग चाहते हैं। ये पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम पीपीएफ सुरक्षा के लिए जानी जाती है। डाकघर की इस स्की में मिनिमम जमा राशि 500 रुपये है और इसके अंतर्गत ब्याज दर 7.1% है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications