Post Office Scheme: रिटायरमेंट के लिए सेविंग करना जरूरी है. इसकी शुरुआत जितना जल्दी हो शुरु कर देना चाहिए. खास करके बुजुर्गों के लिए पोस्ट ऑफिस ने सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम को लॉन्च किया है, जोकि सीनियर सिटीजंस के लिए एक बेस्ट सेविंग ऑप्शन हो सकता है. इसमें अच्छा रिटर्न और सेफ्टी प्रदान मिलता है. यह योजना न केवल सुरक्षित है, बल्कि आकर्षक ब्याज दर भी प्रदान करती है.
कौन कर सकता है निवेश?
60 साल या उससे ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में खाता खुलवा सकता है. इसके अलावा सिविल सेक्टर के सरकारी कर्मचारी जिन्होंने 55 से 60 साल की आयु के बीच वीआरएस लिया है. डिफेंस सेक्टर (सेना, वायु सेना, नौसेना) से रिटायर हुए लोग भी 50 से 60 साल की आयु के बीच इस योजना के तहत सिंगल या जॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं. इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है. इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट भी मिलती है.

स्कीम पर धमाकेदार ब्याज दर
इस स्कीम में सीनियर सिटीजंस न्यूनतम 1,000 रुपए और अधिकतम 30 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं. पहले निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपए थी. वर्तमान में इस योजना में निवेशकों को 8.2% की ब्याज दर मिलती है. आमतौर पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 6% से 7% तक की ब्याज दर प्रदान करते हैं. इसलिए यह योजना बैंकों की एफडी से बेहतर विकल्प है. पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर जोखिम नहीं रहता है. यदि कोई व्यक्ति इस योजना में लगभग 30 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे 2.46 लाख रुपए का सालाना ब्याज मिलेगा, जो लगभग 20,000 रुपए मंथली होता है.
पोस्ट ऑफिस स्कीम की प्री-मैच्योरिटी की शर्तें
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में खाता खुलवाने के बाद इसे कभी भी बंद कराया जा सकता है. हालांकि, खाता खोलने के एक साल के भीतर बंद करने पर निवेश की गई राशि पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा. अगर खाता 1 से 2 साल के बीच बंद किया जाता है, तो ब्याज राशि में से 1.5% की कटौती की जाएगी. इसी तरह 2 से 5 साल के बीच निवेश बंद करने पर राशि में से 1% की कटौती की जाएगी.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications