Post Office Scheme: गारंटीड रिटर्न चाहने वालों के लिए पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम पहली पसंद में से एक होती है. क्योंकि इन योजनाओं में निवेश करना एक भरोसेमंद विकल्प होता है. इन्हीं में से एक पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम है, जोकि एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के जैसा होता है. यह 1 से 5 साल तक के अलग-अलग टाइम पीरियम का ऑप्शन ऑफर करती है. खास बात यह है कि पोस्ट ऑफिस TD में ब्याज दरें टेन्योर के साथ बदलती रहती हैं.
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के फायदे
ज्याद से ज्यादा रिटर्न के लिए 7.5% की मौजूदा ब्याज दर पर 5 साल की FD को निवेशक चुन सकते हैं. मैच्योरिटी से पहले इस निवेश को दो बार बढ़ाकर इसे 15 साल तक बनाए रख सकते हैं. यह स्ट्रैटेजी इनवेस्टर्स के इनवेस्टमेंट को कंपाउंडिंग ब्याज के जरिए काफी हद तक बढ़ने देती है.
5 लाख के निवेश पर बंपर रिटर्न
पोस्ट ऑफिस के टर्म डिपॉजिट यानी FD से मिलने वाले रिटर्न को उदाहरण के जरिए समझते हैं. मान लेते हैं कि कोई निवेशक इस योजना में 5 लाख रुपए निवेश करता है तो 5 साल में 2,24,974 रुपए ब्याज मिलेगा. इस लिहाज से कुल रकम 7,24,974 रुपए हो जाती है. इसे 5 साल और बढ़ाने पर 5,51,175 रुपए एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है. 10 साल बाद कुल रकम 10,51,175 रुपए हो जाती है. यह 15वें साल तक ब्याज 10,24,149 रुपए हो जाता है. इस तरह से कुल रकम 15,24,149 रुपए हो जाती है.

मैच्योरिटी को लेकर जरूरी बात
मैच्योरिटा के बाद फिक्स टेन्योर के भीतर एक्सटेंशन का अनुरोध किया जाना चाहिए. 1 साल की FD के लिए 6 महीने और 2 साल की FD के लिए 12 महीने, 3 और 5 साल की FD के लिए मैच्योरिटी के 18 महीने के भीतर पोस्ट ऑफिस को जानकारी देना होता है. ऑप्शन के तौर पर अकाउंट खोलते समय एक्सटेंशन की निवेदन डाला जा सकता है. बता दें कि लागू ब्याज दर मैच्योरिटी के दिन की होगी.
अगल-अलग टेन्योर पर ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की TD स्कीम में अलग-अलग टेन्योर के लिए अलग-अलग ब्याज दरें मिलती हैं. 1 साल की FD पर सालाना 6.90% ब्याज मिलता है. 2 साल की FD पर 7.00% ब्याज मिलता है. 3 साल की FD पर 7.10% ब्याज मिलता है. वहीं, 5 साल की FD पर सबसे ज़्यादा 7.50% ब्याज मिलता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications