हाल ही में एसबीआई ने बैंक एफडी में कटौती है। यूं कहें कि एसबीआई समेत तमाम बैंक अपनी जमा दरों (एफडी) में लगातार कटौती कर रहे हैं।
नई दिल्ली: हाल ही में एसबीआई ने बैंक एफडी में कटौती है। यूं कहें कि एसबीआई समेत तमाम बैंक अपनी जमा दरों (एफडी) में लगातार कटौती कर रहे हैं। जानकारी दें कि एसबीआई में 7 दिन से 5 साल की एफडी पर अधिकतम 6.30 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है। मालूम हो कि एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक आफ बड़ौदा समेत तमाम बड़े सरकारी और निजी बैंक भी एफडी पर इसी दर के आस पास ही सालाना ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में बैंक एफडी से बेहतर विकल्प पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (पीओटीडी) है, जहां 1 साल से 5 साल की जमा पर 7.7 फीसदी तक सालाना ब्याज मिल रहा है। तो अगर आप एफडी करने की सोच रहे हैं तो इस स्कीम में आप जल्द 7.7 फीसदी सालाना तक ब्याज लॉक कर सकते हैं क्योंकि सरकार आगे छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दरें घटाए गए सकती है।
1 साल से 5 साल की जमा पर ब्याज दरें जानिए यहां
1 साल की अवधि पर 6.9 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
2 साल की अवधि पर 6.9 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
3 साल की अवधि पर 6.9 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
5 साल की अवधि पर 7.7 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
जानिए 5 लाख की जमा पर कितना मिलेगा रिटर्न
जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोई निवेशक 5 साल की अवधि के लिए टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 लाख रुपये जमा करता है तो उसे अभी 7.7 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं मेच्योरिटी पर यह अमाउंट बढ़कर 7,24,517 रुपये होगा। यानी जमा पर 2.24 लाख रुपये ब्याज मिलेगा। वहीं 3 साल की जमा पर मेच्योरिटी अमाउंट 6.10 लाख, 2 साल की जमा पर 5,71,381 रुपये और 1 साल की जमा पर मेच्योरिटी अमाउंट 5,34,500 रुपये होगा।
बचत खाते में 4 फीसदी सालाना मिलेगा ब्याज
अगर आप हर साल ब्याज लेने के लिए नहीं जाना चाहते तो आप पोस्ट ऑफिस को यह निर्देश दे सकते हैं कि सालाना ब्याज को आपके पोस्ट ऑफिस बचत खाते में ट्रांसफर कर दिया जाए। इसका फायदा यह है कि यहां जमा पर भी आपको 4 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज मिलेगा। यह सुविधा 2, 3 या 5 साल की अवधि वाले पीओटीडी के साथ मिलती है।
इस योजना की खासियत के बारें में जानें यहां
- इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि जहां बैंकों में जमा 5 लाख रुपये तक की राशि पर सुरक्षा की गारंटी है, डाकघर में आपके 100 फीसदी निवेश पर सुरक्षा की गारंटी मिलती है।
- डाकघर में टाइम डिपॉजिट अकाउंट कम से कम 1000 रुपये से खोला जा सकता है। अधिकतम राशि जमा करने की कोई सीमा नहीं है।
- इसमें सिंगल और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों की सुविधा है। वहीं अगर उम्र 10 साल से ज्यादा है तो माइनर के नाम से भी अकाउंट खुल जाता है और उसके एडल्ट होने तक देख रेखे अभिभावक को करना होता है।
- बता दें कि स्कीम के तहत जितना चाहें, उतने अकाउंट खुल जाएंगे।
- टाइम डिपॉजिट होल्डर एमरजेंसी में अपना फंड मेच्योरिटी से पहले वापस पा सकता है।
- हालांकि इसके लिए अकाउंट में पहला डिपॉजिट किए हुए 6 माह पूरे होने चाहिए।
- स्कीम में 5 साल के लिए किया गया निवेश टैक्स बेनेफिट के लिए योग्य होता है और इनकम टैक्स एक्ट 1961 के धारा 80C के तहत छूट ली जा सकती है।
- इस बात की जानकारी दें कि अकाउंट खुलवाते समय या बाद में नॉमिनेशन की भी सुविधा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications