नयी दिल्ली। देश में निवेशकों की संख्या बढ़ रही है। पहले की तुलना में अधिक लोग निवेश करते हैं। निवेशकों की संख्या बढ़ने के साथ ही लोगों के सामने निवेश के नये और अधिक ऑप्शन भी आये हैं। मगर अकसर निवेशकों की सोच पैसा सुरक्षित रखने के साथ बचाने और कुछ फीसदी रिटर्न हासिल करने तक सीमित होती है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि निवेश के जरिये भी करोड़पति बना जा सकता है। जी हां ऐसे ऑप्शन अब मौजूद हैं, जिनके जरिये आप हर महीने कुछ हजार रुपये का लगातार निवेश करते हुए करोड़पति बन सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि इसमें आपको लगातार और कई सालों तक निवेश करना होगा। वैसे भी निवेश का कोई भी ऑप्शन हो जानकार उसमें लगातार लंबी अवधि के लिए निवेश करने की ही सलाह देते हैं। आइये जानते हैं निवेश करके कैसे बना जा सकता है करोड़पति।
पीपीएफ बना सकता है आपको करोड़पति
अकसर बचत के नाम पर जो शुरुआती चीजें ध्यान में आती हैं उनमें से से एक है पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ। सबसे खास बात यह है कि इसमें शेयर बाजार का जोखिम नहीं होता और दूसरी सुरक्षा मिलती है सरकार की। ये एक सरकारी योजना है, जिसमें अच्छा-खासा रिटर्न ब्याज के रूप में मिलता है। पीपीएफ में कई अवसरों पर टैक्स से छूट मिलती है। दरअसल पीपीएफ छूट, छूट, छूट यानी ईईई कैटेगरी की योजना है। ईईई का मतलब है कि आपको निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि जैसे तीनों अवसरों पर ब्याज से छूट मिलती है।
ऐसे बन सकते हैं करोड़पति
अगर आप पीपीएफ में निवेश के जरिये करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको इस योजना में हर महीने 12,500 रुपये का निवेश करना होगा। इस मासिक राशि से आपकी साल की निवेश राशि हो जायेगी 1.5 लाख रुपये। इस तरह 15 सालों में आपकी निवेश राशि होगी 22.5 लाख रुपये, मगर 7.9 फीसदी की ब्याज दर के साथ आपको 15 साल बाद मिलने वाली मैच्योरिटी राशि होगी 43.60 लाख रुपये। मगर यदि आप 10 और साल निवेश करते रहें तो आपकी मैच्योरिटी 25 सालों में हो जायेगी 1,16,60,769 रुपये। यानी 25 सालों तक हर महीने 12500 रुपये निवेश करने से आप करोड़पति बन सकते हैं।
मैच्योरिटी अवधि रहती है 15 साल
जानकारी के लिए बता दें कि पीपीएफ योजना में मैच्योरिटी अवधि 15 साल ही होती है। मगर आप इसके पूरे होने के बाद 5-5 सालों के लिए बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस के अलावा संबंधित बैंक में आवेदन करना होगा। आवेदन में मैच्योरिटी वाले साल में फॉर्म 15एच भरना होता है। जहां तक ब्याज का सवाल है तो सरकार हर तिमाही के लिए पीपीएफ और ऐसी ही कई स्कीम के लिए ब्याज दर की समीक्षा करती है। इनमें घटाव-बढ़ाव भी चलता रहता है। फिलहाल जनवरी-मार्च तिमाही के लिए पीपीएफ की ब्याज दर 7.9 फीसदी है। ध्यान रहे कि आप एक साल में इस सीमा से ऊपर निवेश नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें - Mutual Fund : हर महीने 6000 रु से बन सकता है 13.5 करोड़ रु, जानिये कैसे
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications