पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) खाते के नियम के अनुसार आपके नाबालिग बच्चे के लिए खाता खोलने की अनुमति देते हैं। पीपीएफ खाता खुलवाने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है।
नई दिल्ली: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) खाते के नियम के अनुसार आपके नाबालिग बच्चे के लिए खाता खोलने की अनुमति देते हैं। पीपीएफ खाता खुलवाने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। SBI : ऑनलाइन खोले PPF अकाउंट, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

नाबालिग बेटा-बेटी के मामले में अभिभावक खाते को चलाते हैं। वहीं 18 साल का हो जाने पर बच्चा खुद इसे ऑपरेट करने लगता है। तो आप भी आसानी से अपने बच्चे के लिए पीपीएफ खाता खुलवा सकते है, ताकि भविष्य में उनके का आ सके। हालांकि, आपके और नाबालिग बच्चे के पीपीएफ खाते में वार्षिक योगदान 1.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
जानिए कौन खुलवा सकता है खाता
नाबालिग बच्चे की तरफ से उसके कानूनी अभिभावक या माता-पिता पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं। माता-पिता में से किसी एक को ही इसकी अनुमति है। यानी एक बच्चे की तरफ से माता-पिता दोनों ही खाता नहीं खुलवा सकते हैं। पीपीएफ खाता अभिभावकों (माता, पिता) या अभिभावकों की अनुपस्थिति में खोला/संचालित किया जा सकता है। माता-पिता की मृत्यु के बाद कानूनी अभिभावक होने तक नाबालिग बच्चे के लिए दादा-दादी द्वारा पीपीएफ खाता नहीं खोला जा सकता है।
कहां खोल सकते हैं खाता
पीपीएफ खाते खोलने के लिए अधिकृत पोस्ट ऑफिस या किसी नामित बैंक ब्रांच के साथ माइनर पीपीएफ खाता खोला जा सकता है। अभिभावक को पीपीएफ खाता खोलने के फॉर्म में नाबालिग के साथ अपना डिटेल देना होगा। भरे हुए फॉर्म के साथ आपको अभिभावक के केवाईसी दस्तावेज, फोटोग्राफ, नाबालिग बच्चे की आयु प्रमाण (आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र) के साथ खाता खोला जा सकता है। 500 रुपये या इसके अधिक की राशि का चेक। जानकारी दें कि एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम योगदान 500 रुपये है जबकि अधिकतम योगदान 1.5 लाख रुपये है। आपके और नाबालिग बच्चे के पीपीएफ खाते में वार्षिक योगदान एक वित्तीय वर्ष में 1.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
टैक्स के पहलू
मैच्योरिटी की रकम और ब्याज दोनों टैक्स फ्री हैं। पीपीएफ अकाउंट में 1.5 लाख रुपये तक के कॉन्ट्रिब्यूशन पर सेक्शन 80सी के तहत छूट मिलती है। वहीं अगर किसी व्यक्ति का अपना पीपीएफ अकाउंट है और नाबालिग बच्चे के लिए भी खाता खुलावाया है तो भी दोनों खातों पर 1.5 लाख रुपये तक के डिडक्शन का फायदा मिलेगा। मतलब यह है कि डिडक्शन के लिए खातों को अलग-अलग नहीं लिया जाएगा।
बच्चों के लिए पीपीएफ अकाउंट सुरक्षित और बेहतर
पीपीएफ निवेश के बड़े फायदे पाने के लिए आप अपने बच्चों का पीपीएफ खाता खोल सकते हैं और जब वो बड़े हो जाएंगे तो इस खाते के जरिए उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। अगर आप बच्चों का पीपीएफ खाता खोलते हैं तो जब तक वो बड़े होंगे खाते की मैच्योरिटी हो जाएगी या होने के करीब होगी। इस बात की भी जानकारी दें कि पीपीएफ अकाउंट बच्चों के लिए दूसरे किसी भी बचत योजना से ज्यादा सुरक्षित और बेहतर है। पीपीएफ खाते में 15 साल का लॉक-इन पीरियड होता है और ये जिस साल खोला गया हो उस साल से लेकर 15 साल तक की अवधि के लिए पैसा आप पीपीएफ में रखें। एक साल में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा पैसा आप पीपीएफ खाते में नहीं जमा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications