अपने भविष्य को सुरक्षित और सिक्योर रखने के बारे में विचार कर रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ें। आपके लिए पीपीएफ सबसे बेहतर विकल्प है। पीपीएफ एक लोकप्रिय लॉन्ग टर्म निवेश विकल्प है।
नई दिल्ली, फरवरी 9। अपने भविष्य को सुरक्षित और सिक्योर रखने के बारे में विचार कर रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ें। आपके लिए पीपीएफ सबसे बेहतर विकल्प है। पीपीएफ एक लोकप्रिय लॉन्ग टर्म निवेश विकल्प है। इसके साथ ही यह हर कदम पर टैक्स में भी लाभ देता है। तो अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) आपके लिए अच्छा विकल्प है। अच्छी बात तो यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर अच्छा ब्याज दर मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) स्कीम आम लोगों के लिए एक बहुत ही उपयोगी स्कीम है। इसमें निवेश करने से इस अवधि में अर्जित रिटर्न, परिपक्वता राशि और समग्र ब्याज पूरी तरह से कर-मुक्त होते हैं।

Post Office Bank बदल रहा ये नियम, जान लें नहीं तो होगा नुकसान
टैक्स में मिलेगी भारी छूट
आपके जानकारी के लिए बता दें कि इसके तहत आपको आयकर की धारा 80सी के तहत 1,50,000 के निवेश पर टैक्स छूट भी मिलेगा। इस समय पीपीएफ खाता 7.1 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है. एक्सपर्ट की मानें तो लंबी अवधि के लिए पीपीएफ में निवेश करने पर कंपाउंड पॉवर का फायदा भी मिलता है यानी एक्स्ट्रा लाभ। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी ग्राहकों को पीपीएफ खाता ऑनलाइन खोलने की अनुमति देते हैं।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- पीपीएफ खाते खोलने के लिए नामांकन फॉर्म, पासपोर्ट आकार की तस्वीर, स्थायी खाता संख्या (पैन) कार्ड की प्रति, आईडी प्रमाण और निवास प्रमाण जरूरी हैं।
- बैंक के केवाईसी मानदंडों के अनुसार ये दस्तावेज खता खोलने के लिए आपके पास होने चाहिए।
एसबीआई में पीपीएफ अकाउंट ऑनलाइन खोलने के लिए इन स्टेप्स को करें फोलो
- इसके लिए सबसे पाहले एसबीआई नेट बैंकिंग पोर्टल - onlinesbi.com पर जाएं और लॉग इन करें।
- अब 'रिक्वेस्ट एंड इंक्वायर्स टैब' पर जाएं और 'न्यू पीपीएफ अकाउंट' विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'पीपीएफ खाते के लिए आवेदन करें' अनुभाग पर क्लिक करें।
- यहां स्क्रीन पर आपसे जरूरी विवरण जैसे नाम, पैन और पता भरें।
- इसके बाद बैंक की वह शाखा कोड डालें जहां से खाता खोला जाना है। अब आप नामांकित विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे डालें और फॉर्म प्रिंट के लिए पीपीएफ खाता ऑनलाइन आवेदन प्रिंट करें' पर क्लिक करें।
- 30 दिनों के भीतर अपने नो योर कस्टमर दस्तावेजों और तस्वीरों के साथ शाखा पर जाएं। खाता खोलने का फॉर्म एसबीआई के अनुसार जमा करने की तारीख से 30 दिनों के बाद हटा दिया जाता है।
एसबीआई में पीपीएफ खाते की खास बातें
- यहां पीपीएफ खाते में साल में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 रुपये जमा करा सकते हैं।
- पीपीएफ खाते की अवधि 15 साल के लिए होती है. इस आप 1 या 5 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं। पीपीएफ खाते पर ब्याज का निर्धारण हर तीन में सरकार करती है। वर्तमान में ब्याज 7.1 फीसदी है।
- ब्याज की गणना न्यूनतम शेष राशि पर महीने के पांचवें दिन और आखिरी तारीख के बीच की जाती है।
- पीपीएफ खाते पर आप लोन भी ले सकते हैं। मगर ये इस बात पर निर्भर करता है कि खाता कितना पुराना है और उसमें बैलेंस कितना है।
- पीपीएफ खाते में निवेश करने पर इनकम टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है।
- पीपीएफ खाते के लिए एक या ज्यादा नॉमिनी के नाम दे सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications