PPF investment scheme: पीपीएफ में निवेश करना सुरक्षित और आसान माना जाता है, इसमें आप लंबे समय तक निवेश कर सकते हैं। निवेश की जब बात हो ही रही है तो आपको बता दें कि पीपीएफ में आप वैसे तो कभी भी निवेश शुरू कर सकते हैं लेकिन 5 मई की तारीख आपको मालामाल बना सकती है।

इतना मिलता है ब्याज
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) में फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज मिलता है। इसमें आप 500 से लेकर 1.5 लाख तक का निवेश आप एक साल में कर सकते हैं। यह अकाउंट 15 साल में मैच्योर होता है, लेकिन इसकी अवधि को परिपक्वता के एक साल के भीतर 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
इसके लिए मैच्योरिटी पूरा होने के एक साल पहले ही बढ़ाना होगा इसका मतलब है आप इस स्कीम में कुल 25 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। साथ ही आप 15, 20 या 25 साल बाद अपना पैसा निकाल सकते हैं।
आपको बता दें कि एक PPF खाता आप किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपने नाम से और नाबालिग की तरफ से किसी और व्यक्ति द्वारा खोल सकते हैं, लेकिन नियमों के अनुसार, एक हिंदू अविभाजित परिवार के नाम पर एक पीपीएफ अकाउंट खोला नहीं जा सकता है।
ऐसे मिल सकते हैं 1 करोड़ रुपए
पीपीएफ पर ब्याज दरों का कैलकुलेशन मासिक आधार पर होता है और इस ब्याज को वित्त वर्ष के अंत में खाते में क्रेडिट किया जाता है। पीपीएफ पर कितना ब्याज मिलेगा, इसमें 5 तारीख का अहम किरदार है।
हर महीने की 5 तारीख और आखिरी तारीख (30 या 31) के बीच PPF खाते के सबसे कम बैलेंस पर ब्याज दिया जाता है इसलिए 5 तारीख को या उससे पहले PPF में निवेश कर देना चाहिए, जिससे आपको ब्याज अधिक मिलेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीपीएफ में अगर आप हर साल अच्छा निवेश करते हैं तो आप 80सी के तहत अपना इनकम टैक्स भी बचा सकते हैं।
पीपीएफ खाते में कम से कम 5 साल तक का लॉकिंग पीरियड होता है। इस लॉकिंग पीरियड को आप बढ़ा भी सकते हैं। अधिकतर लोग 15 साल वाला पीपीएफ खाता खुलवाते हैं।
वहीं मान लीजिए अगर आप 5 मई को या उससे पहले PPF में 1.5 लाख रुपए डालते हैं तो ऐसे में 7.1% की दर से मौजूदा वित्त वर्ष के लिए कुल 10,650 रुपए का ब्याज मिलेगा।
वहीं, अगर ये पैसे 6 मई या उसके बाद किसी दिन डालते हैं तो इस वित्त वर्ष के सिर्फ 11 महीनों के लिए ब्याज मिलेगा। यानी इस स्थिति में 9,763 रुपए ब्याज मिलेगा। मतलब ऐसी स्थिति में आपको 887 रुपए का कम ब्याज मिलेगा।
निवेश की राशि पर नहीं लगता कोई टैक्स
पीपीएफ ईईई की श्रेणी में आती है और इसमें निवेश किए गए पूरे पैसे पर आपको टैक्स छूट का लाभ मिलता है। इसके साथ ही इस योजना में निवेश से मिलने वाले ब्याज और निवेश की संपूर्ण राशि पर भी किसी तरह का टैक्स नहीं देना होता।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीपीफ इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाले इंटरेस्ट की दर हर तीन महीने में बदलती रहती है पीपीएफ अकाउंट को किसी भी कोर्ट या आदेश द्वारा कर्ज या अन्य लायबिलिटी के समय जब्त नहीं किया जा सकता है।
पीपीएफ को ट्रिपल टैक्स बेनिफिट वाली स्कीम कहा जाता है। इस स्कीम की मदद से आपको 25 साल तक हर महीने 12,500 रुपए निवेश करने होंगे और वहीं अगर आप 10 हजार रुपए महीना निवेश करते हैं तो आपको 25 साल बाद लगभग 81.76 लाख रुपए मिलेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications