नई दिल्ली, अगस्त 10। आज के समय में बीमा एक महत्वपूर्ण फाइनेंशियल प्रोडक्ट है। बीमा कवर आपको किसी भी ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना से सुरक्षा दिलाता है, जिससे आपको फाइनेंशियल मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय भारत में कई बीमा कंपनियां हैं, जो एक से एक अच्छी बीमा पॉलिसी ऑफर करते हैं। मगर ऐसी पॉलिसियों का प्रीमियम भी बहुत अधिक होता है। यदि आप बीमा के लिए ज्यादा प्रीमियम अदा नहीं कर सकते तो एक सरकारी बीमा योजना बहुत काम आ सकती है। ये है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई)। ये एक ऐसी सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसमें आपको हर महीने सिर्फ 1 रुपये जमा करने पर दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
2 लाख रु का मिलेगा बेनेफिट
ये योजना गरीब तबके के परिवारों को अत्यधिक किफायती प्रीमियम पर बीमा कवर ऑफर करती है। पीएमएसबीवाई 12 रुपये प्रति वर्ष (इस हिसाब से एक रुपये मासिक) के मामूली प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक दुर्घटना कवर ऑफर करती है। आपको साल में केवल एक बार प्रीमियम देना होगा और इसके लिए अलग से बचत करने की भी जरूरत नहीं है। यह आपके बैंक खाते से अपने आप कट जाता है। यानी आप सिर्फ अपने खाते में प्रीमियम का पैसा रखें, जो अपने आप ले लिया जाएगा।
जानिए स्कीम की डिटेल
इस योजना के तहत आकस्मिक मृत्यु पर नॉमिनी को 2 लाख रु दिए जाते हैं। जबकि दुर्घटना में पूर्ण विकलांगता के लिए भी 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। आंशिक विकलांगता के लिए 1 लाख रुपये का जोखिम कवरेज होता है। आप आराम से एक किश्त में 'ऑटो डेबिट' सुविधा के माध्यम से अपने बैंक खाते से 12 रुपये प्रति वर्ष का प्रीमियम अदा कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
हालांकि ध्यान रहे कि इस सरकारी योजना में हर कोई आवेदन कर सकता। सिर्फ 18 से 70 वर्ष की आयु के बीच का ही कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए बैंक में खाता होना जरूरी है। साथ ही 31 मई यानी प्रीमियम की कटौती के दौरान खाते में बैलेंस होना जरूरी है। यदि बैंक खाता बंद है, तो पॉलिसी रद्द कर दी जाएगी।
किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के आवेदक के पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता पासबुक, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए आवेदन करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। ज्यादा जानकारी के लिए या इस योजना के लिए फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप इस लिंक (https://jansuraksha.gov.in/) पर जा सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
इस सरकारी योजना के लिए आवेनद करना काफी आसान है। आप बीमा एजेंट की मदद लेने के अलावा नजदीकी बैंक शाखा में जाकर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सेवा सरकारी और प्राइवेट बीमा कंपनियों भी ऑफर करती हैं। स्कीम के तहत क्लेम करने के लिए नॉमिनी को बैंक में एक फॉर्म जमा करना होगा जिसके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र या विकलांगता प्रमाण पत्र आवश्यक है। एक बार क्लेम वेरिफाई होने पर पैसा लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications