Pre Approved Home Loan: अगर आप घर लेने का प्लान बना रहे हैं तो प्री अप्रूव्ड होम लोन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। होम लोन के लिए जब भी आप आवेदन करते हैं तो बैंक के द्वारा प्रॉपर्टी की टोटल प्राइस का 80 प्रतिशत तक हिस्सा फाइनेंस कर दिया जाता है। यह प्रॉपर्टी की जगह, बिल्डर की इमेज और डॉक्यूमेंटेशन पर भी डिपेंड करता है, की बैंक के द्वारा प्रॉपर्टी पर कितना लोन दिया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं की प्री अप्रूव्ड होम लोन क्या होता है और इसके क्या फायदे हैं। ताकि आप भी अपना घर लेने से पहले प्री अप्रूव्ड होम लोन के लिए अप्लाई कर दें।
आसान शब्दों में बताया जाए तो प्री अप्रूव्ड होम लोन, आपको लोन देने की मंजूरी होती है जो प्रॉपर्टी डील को फाइनल करने से पहले की जाती है। यह पूरी प्रक्रिया रेगुलर लोन की तरह ही है। पहले से अप्रूव्ड होम लोन अप्लाई करने के लिए आपको किसी भी तरह के दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है। प्री अप्रूव्ड होम लोन में आपसे बैंक कुछ जरूरी दस्तावेज मांगता है जिसमें इनकम टैक्स रिटर्न, निवास प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट डिटेल, पैन कार्ड और सैलरी स्लिप शामिल होते हैं।

गौरतलब है कि इस प्रक्रिया में आपको प्रोसेसिंग फीस भी देनी होती है, हालांकि यह पूरा लोन मिल जाने के बाद उसमें एडजस्ट कर ली जाती है। इसके अलावा इसमें बैंक के द्वारा आपकी क्रेडिट रिपोर्ट भी लगाई जाती है। इसके तहत अगर आपके पास पहले से मौजूद कोई लोन होता है तो, मिल रहे लोन से पैसे काट लिए जाते हैं।
बैंक के द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच और उन्हें सत्यापित करने के बाद आपको प्री अप्रूव्ड होम लोन का लेटर मिल जाता है। हालांकि प्री अप्रूव होम लोन के लिए जारी किया गया यह लेटर, जारी करने की तारीख से 6 महीने तक ही वैध माना जाता है। इस समय के अंदर आपको अपने डील फाइनल करना होता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आपने प्री अप्रूव होम लोन ले लिया है और 6 महीने के अंदर आपको ही प्रॉपर्टी नहीं ले पाए हैं तो 6 महीने के बाद आपको इस लोन के लिए फिर से अप्लाई करना पड़ता है। ऐसी कंडीशन में आपकी प्रोसेसिंग फीस न तो वापस होती है ना ही उसे एडजस्ट किया जाता है। इसलिए आप अगर प्री अप्रूव्ड होम लोन के 6 महीने के अंदर प्रॉपर्टी ले लेते हैं तो आपको फायदे मिलते हैं।
क्या हैं इसके फायदे
इस लोन का सबसे बड़ा फायदा यह है की प्रॉपर्टी खरीदते समय आपको यह बड़ी आसानी से मिल जाता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि आपको यह लोन लेते वक्त सिर्फ प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स देना होता है।
प्री अप्रूव्ड होम लोन होने की वजह से आपका लोन अमाउंट निश्चित रहता है इसलिए बढ़िया घर की तलाश करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।
अगर आप पहले से लोन लेकर प्रॉपर्टी लेने जा रहे हैं, तो आप बिना प्री अप्रूव्ड लोन वाले खरीददार के मुकाबले आपको बिल्डर के द्वारा ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। क्योंकि उसे पता होता है कि आप प्रॉपर्टी लेने का मन बना चुके हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications