नई दिल्ली, सितंबर 13। निवेशकों को समय के साथ अपने शेयरों में निवेश पर रिटर्न के साथ साथ एक और फायदा होता है। यह फायदा है डिविडेंड का। कंपनियां शेयरधारकों को डिविडेंड (लाभांश) का भुगतान करती हैं। कई कंपनियों ने सितंबर 2022 में निवेशकों को लाभांश के भुगतान की घोषणा की है। यहां हम आपको 7 ऐसी कंपनियों की जानकारी देंगे, जो इस महीने डिविडेंड देने जा रही हैं।
पतंजलि फूड्स लिमिटेड
पतंजलि फूड्स लिमिटेड प्रमुख खाद्य तेल कंपनियों में से एक है। कंपनी भारत में स्वस्थ खाद्य तेलों और सोया खाद्य पदार्थों की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग में लगी हुई है। शेयर का मौजूदा बाजार 1365 रुपये है। इस समय इसकी मार्केट कैपिटल 49,412.30 करोड़ रु है। स्टॉक की एक्स-डिविडेंड डेट 23 सितंबर 2022 है, और निदेशक मंडल ने 250% के लाभांश को मंजूरी दी है।
एचएफसीएल लिमिटेड
एचएफसीएल सिस्टम इंटीग्रेशन, डेवलपमेंट, और दूरसंचार उपकरण, ऑप्टिकल फाइबर केबल और ऑप्टिकल फाइबर की आपूर्ति और निर्माण के कारोबार में लगी हुई है। शेयर का मौजूदा बाजार 76.70 रुपये है और इसकी मार्कैट कैपिटल 10,567.41 करोड़ रु है। स्टॉक की एक्स-डिविडेंड 22 सितंबर 2022 है, और निदेशक मंडल ने 18% के लाभांश को मंजूरी दी।
टाइटन बायोटेक
टाइटन बायोटेक न्यूट्रास्युटिकल, बायोटेक्नोलॉजी और किण्वन, फार्मास्युटिकल, पशु चिकित्सा और पशु चारा, कॉस्मेटिक्स आदि में उपयोग किए जाने वाले जैविक उत्पादों की एक निर्यातक और निर्माता है। स्टॉक का मौजूदा बाजार मूल्य 298.25 रु है। इस स्तर पर इसकी मार्केट कैपिल 246.42 करोड़ रु है। स्टॉक की एक्स-डिविडेंड डेट 22 सितंबर 2022 है, और निदेशक मंडल ने 15% के लाभांश को मंजूरी दी।
पावर मेक प्रोजेक्ट्स
1999 में स्थापित, पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एक इंजीनियरिंग और निर्माण फर्म है जो बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर के निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग (ईटीसी) के साथ-साथ बैलेंस ऑफ प्लांट आदि को ऑपरेट करती है। 2,014.64 करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल के साथ स्टॉक का मौजूदा बाजार मूल्य 1369.50 रुपये है। स्टॉक की एक्स-डिविडेंड डेट 22 सितंबर 2022 है, और निदेशक मंडल ने 15% के लाभांश को मंजूरी दी।
जिंदल पॉली फिल्म्स लिमिटेड
जिंदल पॉली फिल्म्स लिमिटेड बीओपीपी और बीओपीईटी फिल्मों की सबसे बड़ा उत्पादक है। 4,387.84 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ स्टॉक का मौजूदा बाजार मूल्य 1002.10 रुपये है। स्टॉक की एक्स-डिविडेंड डेट 21 सितंबर 2022 है, और निदेशक मंडल ने 50% के लाभांश को मंजूरी दी है।
शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एक सरकारी कंपनी है जो अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय लाइनों की सेवा करने वाले जहाजों का प्रबंधन और संचालन करती है। कंपनी यात्रियों और सामानों के परिवहन में भी लगी हुई है। 5,992.50 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ शेयर का मौजूदा बाजार मूल्य 128.65 रुपये है। स्टॉक की एक्स-डिविडेंड डेट 22 सितंबर 2022 है, और निदेशक मंडल ने 3.30% के लाभांश को मंजूरी दी।
रेडिको खेतान
शेयर का मौजूदा बाजार मूल्य 1115.40 रुपये है और इसकी मार्केट कैपिटल 14,892.59 करोड़ रु है। स्टॉक की एक्स-डिविडेंड डेट 21 सितंबर 2022 है, और निदेशक मंडल ने इसके लिए 150% के लाभांश को मंजूरी दी। एक्स-डिविडेंड डेट निर्धारित करती है कि कौन से शेयरधारकों को उस विशिष्ट तिथि पर कंपनी का घोषित लाभांश प्राप्त होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications