नई दिल्ली, अगस्त 21। शेयर बाजार ने बीते एक साल में काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। सेंसेक्स और निफ्टी ने एक साल में काफी ग्रोथ की है। इस तरह सैकड़ों शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को साल भर में मालामाल बना दिया है। बहुत से शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों को 1 साल में 10-50 फीसदी रिटर्न दिया है। मगर कुछ शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने एक साल में 100 फीसदी से या इससे अधिक रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया। मगर कुछ चुनिंदा स्मॉल कैप शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों का पैसा दोगुना नहीं बल्कि 7-8 गुना तक कर दिया। इसके अलावा 2-3 शेयर ऐसे भी हैं जिन्होंने 10000 फीसदी से अधिक रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा 100 गुना से भी ज्यादा कर दिया। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे।
कौन सा है शेयर
प्रोसीड इंडिया वो कंपनी है, जिसका शेयर बीते एक साल में 100 गुना से अधिक चढ़ा है। इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 11000 फीसदी से भी अधिक रिटर्न दिया है। एक साल पहले यानी 20 अगस्त 2020 को प्रोसीड इंडिया का शेयर 0.32 रु पर था, मगर एक साल बाद 20 अगस्त 2021 को यह शेयर 35.90 रु के स्तर पर बंद हुआ। यानी ये शेयर एक साल में 11118 फीसदी उछला है।
1 लाख रु के बना दिए 1.12 करोड़ रु
प्रोसीड इंडिया का शेयर 0.32 रु से 35.90 रु तक चढ़ा है। अगर किसी निवेशक ने 1 साल पहले कंपनी के 1 लाख रु के ही शेयर खरीदे हों तो आज उनकी वैल्यू 1.12 करोड़ रु होगी। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इसी अवधि में सेंसेक्स सिर्फ 44.98 फीसदी चढ़ा है। यानी 20 अगस्त 2020 से 20 अगस्त 2021 तक सेंसेक्स की करीब 45 फीसदी तेजी की तुलना में प्रोसीड इंडिया का शेयर 11,118 फीसदी ऊपर चढ़ा।
जानिए एक महीने का रिटर्न
प्रोसीड इंडिया के शेयर ने एक महीने में भी काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। 20 जुलाई को यह शेयर 13.05 रु पर था। 20 अगस्त के 35.90 रु के रेट पर देखें तो इसने 175.1 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। निवेशकों के 1 लाख रु 2.75 लाख रु हो गए होंगे। बीते शुक्रवार को भी यह शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 35.90 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
क्या है बिजनेस
प्रोसीड इंडिया लिमिटेड (पीआईएल) एक प्रमुख कृषि जैव प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसका मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना (भारत) में है। प्रोसीड एक भारतीय कंपनी है जो कृषि-जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में फसलों की उपज क्षमता बढ़ाने के लिए कृषक समुदाय को सपोर्ट करती है। प्रोसीड इंडिया लिमिटेड फार्मिंग कम्युनिटी को सर्विस देने के लिए हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स को डिलीवर करने के लिए नोवल टेक्नोलॉजीज का उपयोग करती है।
जोखिम का रखें ध्यान
शेयर बाजार में काफी जोखिम रहता है। अगर आपकी जोखिम उठाने की क्षमता कम है, तो स्मॉल-कैप या प्रोसीड इंडिया जैसी माइक्रो कैप कंपनियों में निवेश करना आपके लिए सही नहीं है। इस सेगमेंट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। कम जोखिम की क्षमता वाले निवेशकों के लिए लार्ज कैप कंपनियां सही हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications