Public Provident Fund Scheme: अगर आपको लंबे समय के लिए इन्वेस्टमेंट करके अच्छे खासे पैसे कमाने हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड की सबसे खास बात यह होती है कि इस पर जबरदस्त रिटर्न तो मिलता है और साथ में ही मार्केट रिस्क से भी आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। लगातार इन्वेस्टमेंट करते रहने पर आपको मैच्योरिटी के बाद अधिकतम 40,68,000 रुपए तक का अकाउंट मिल सकता है।
इतना ही नहीं अगर आप चाहें तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड में इन्वेस्टमेंट को मैच्योरिटी से भी आगे बढ़ा सकते हैं और एक करोड़ रुपए तक की रकम भी बना सकते हैं। इस स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करके आपको फिक्स डिपाजिट से भी ज्यादा फायदा मिल सकता है। आपको बताते चलें कि आप अपने बच्चों के नाम पर भी यह पीपीएफ अकाउंट खोल सकते हैं। इसे किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में बड़ी आसानी से खोला जा सकता है। इसकी मैच्योरिटी का समय 15 साल का होता है। आप चाहें तो इसे मैच्योरिटी की डेट से भी आगे बढ़ा सकते हैं।

कैसे बनेंगे 40 लाख से ज्यादा रुपए
आपको बताते चलें कि इस समय पीपीएफ पर आपको करीब 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आप मैक्सिमम 1.5 लाख रुपए सालाना जमा कर सकते हैं। यह रकम महीने के हिसाब से किश्तों में बांटकर आसानी से जमा भी की जा सकती है। 15 साल की मैच्योरिटी के बाद आपके करीब 40 लाख रुपए मिलते हैं।
आपको इस स्कीम में एक फाइनेंशियल ईयर के अंदर कम से कम 500 रुपए जमा करने की जरूरत होती है, अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका खाता भी बंद हो जाता है। अगर आपको अपना खाता फिर से शुरू करवाना है तो अकाउंट की मैच्योरिटी यानी 15 साल के पहले मिनिमम सब्सक्रिप्शन 500 रुपए और हर डिफॉल्ट ईयर के लिए 50 रुपए की फीस जमा करनी पड़ती है इसके बाद आपका अकाउंट वापस से शुरू कर दिया जाता है।
ऐसे बन जाएंगे 1 करोड़ रुपए
अब आपके दिमाग में यह सवाल भी घूम रहा होगा की पीपीएफ से एक करोड़ रुपए कैसे बनाए जा सकते हैं। तो आपको बताते चले की आप 1 साल में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपए जमा कर सकते हैं। इस पर आपको 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है। गौरतलब है कि इसमें कंपाउंडिंग का रूल लागू होता है। यानी ब्याज की रकम मिलने के बाद आपकी जो टोटल रकम होती है उस पर आपको ब्याज मिलता है, इससे एक समय के बाद पैसा काफी तेजी से बढ़ने लगता है।
1.5 लाख रुपए प्रति साल के हिसाब से अगर आप आप 25 साल तक लगातार निवेश करते हैं, तो आप कुल 37,50,000 इकट्ठा कर पाएंगे। 25 साल की मैच्योरिटी के बाद यह रकम 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की होगी यानी 37,50,000 रुपए पर आपको 68,58,000 तक का ब्याज मिलेगा।
इनवेस्टर्स के द्वारा पीएफ को इसलिए भी चुना जाता है, क्योंकि इसमें मिलने वाले पैसों पर टैक्स नहीं लगता है यह सब टैक्स फ्री स्कीम होती है। लोगों को यह स्कीम इसलिए भी पसंद आती है कि भले ही इसमें रिटर्न थोड़ा कम मिल रहा हो, लेकिन टैक्स बेनिफिट की वजह से यह स्कीम काफी बेहतर हो जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications