नई दिल्ली, नवंबर 21। निवेशकों के लिए 2 ही चीजें महत्वपूर्ण होती हैं। पहला पैसा सेफ रहना और दूसरा अच्छा रिटर्न मिलना। शेयर बाजार में अच्छे रिटर्न तो उम्मीद होती है, मगर पैसे की सेफ्टी उतनी नहीं होती। पर यदि आप जानकारी हासिल करें, रिसर्च करें और फिर चुनी हुई बढ़िया कंपनी में पैसा लगाएं तो आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। जानकार हमेशा कहते हैं उस कंपनी में पैसा लगाना चाहिए, जिसमें ग्रोथ की उम्मीद है। साथ ही वो उस सेक्टर की भी हो, जिसका फ्यूचर ग्रोथ वाला है। यहां हम आपको उन 5 कंपनियों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके शेयरों ने 1 महीने में निवेशकों को 175 फीसदी रिटर्न दिया है।
3आई इंफोटेक
3आई इंफोटेक की मार्केट कैप इस समय 1,405.86 करोड़ रु है। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 175.20 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। ये शेयर एक महीने में 31.45 रु से 86.55 रु पर पहुंच गया। बीते गुरुवार को कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। 175.20 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 2.75 लाख रु से अधिक हो गए होंगे।
डिगजैम
डिगजैम भी उन शेयरों में शामिल है, जिन्होंने पिछले एक महीने में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 20.97 रु से 57.60 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को डिगजैम के शेयरों से 174.68 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 11.52 करोड़ रु है। बीते गुरुवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ।
राधे डेवलपर्स
राधे डेवलपर्स के शेयर एक महीने में 140.04 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका शेयर 111.75 रु से एक महीने में 268.25 रु पर पहुंच गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 675.45 करोड़ रु है। इस कंपनी के 52 हफ्तों का शिखर 268.25 रु रहा है। इसका शेयर गुरुवार को 5 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।
ऑक्टल क्रेडिट
लिस्ट में अगला नंबर है ऑक्टल क्रेडिट का। इस कंपनी के शेयर बीएसई पर एक महीने में 139.05 फीसदी की छलांग लगाई है। कंपनी का शेयर इस दौरान 45.45 रु से 108.65 रु पर पहुंच गया। इसका शेयर गुरुवार को 5 फीसदी की उछाल के साथ 108.65 रु पर बंद हुआ। इस स्तर पर कंपनी की मार्कट कैपिटल 54.33 करोड़ रु है।
मॉडेला वुलन्स
मॉडेला वुलन्स का शेयर पिछले एक महीने में 19.06 रु से 45.45 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को 138.46 फीसदी रिटर्न मिला। गुरुवार को कंपनी का शेयर 4.14 फीसदी की तेजी के साथ 45.45 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4.14 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों कंपनी का शेयर 45.45 रु तक ऊपर चढ़ा और 7.96 रु के निचले स्तर तक गिरा है। इस तरह की और भी कई कंपनियां हैं, जिन्होंने निवेशकों को एक महीने में 130 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है, जिनमें आदि इंडस्ट्रीज, गोपाल आयरन और सिम्प्लेक्स पेपर्स शामिल हैं।
बीते हफ्ते शेयर बाजार
पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,050.68 अंक या 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,636.01 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 337.95 अंक या 1.87 प्रतिशत गिरकर 17,764.80 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप में 1.71 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। ऑटो को छोड़कर सभी प्रमुख सेक्टर लाल निशान में बंद हुए।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications