Raksha Bandhan 2024: केंद्र सरकार महिलाओं के लिए आए दिन कई योजनाएं लेकर आती है. इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं का सशाक्तिकरण और उन्हें नए अवसर प्रदान करना होता है. इन योजनाओं से महिलाओं को कई तरह के फायदे दिए जाते हैं. इस रक्षाबंधन आप भी अपनी बहन को इस योजनाओं से अवगत करके, उन्हें आर्थिक रूप से और भी मजबूत बना सकते हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

प्राधनमंत्री उज्जवला योजना
इस योजना की शुरूआत उत्तरप्रदे के बलिया से हुई थी. इस योजना को आज 8 साल पूरे हो चुके हैं. उज्जवला योजना को मोदी सरकार की सबसे सफल योजनाओं में गिना जाता है. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, जैसा की इसके नाम से सिद्ध होता है, इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को ग्रामीण सिलेंडर उपलब्ध करवाएं जाते हैं.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अब तक देश के 8.3 करोड़ परिवारों को योजना का लाभ मिल चुका है. बजट 2021 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उज्ज्वला योजना की घोषणा की थी. वित्त मंत्री ने अपने घोषणा में बताया था कि इस योजना का उद्देश्य 1 करोड़ लोगों को इसका लाभ देना है.
इस योजना का फायदा वहीं महिलाएं उठा पाती है, जिनका बीपीएल कार्ड होता है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य है कि देश में किसी भी महिलाओं का कोयले का धुंआ नहीं झेलना ना पड़े.
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना की शुरुआत की थी. इसकी शुरुआत हरियाणा के पानीपत में हुई थी. इस योजना का उद्देश्य है कि बालिका लिंग अनुपात में हुई गिरावट को रोका जाए. इसके अलावा महिलाओं का सशक्तिकरण किया जाए. इस योजना को देश के शहरों से लेकर गांव तक चलाया जा रहा है.
इस योजना के तहत उन महिलाओं को सहायता दी जाती है जो घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित हो रही हो. पीड़िता 188 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके सहायता ले सकती है. इस योजना के तहत महिलाओं को पुलिस, कानूनी, चिकित्सा जैसी सेवाएं प्रदान की जाती है.
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
इस योजना की शुरुआत 10 अक्टूबर 2019 में हुई थी. इस योजना का उद्देश्य माता और नवजात शिशुओं की मृत्यु को रोकना है. इस योजना के तहत यह प्रावधान है कि अस्पतालों या प्रशिक्षित नर्सों की निगरानी में ही महिलाओं के प्रसव को किया जाए. इलाज के दौरान 100 फीसदी महिलाएं ही उपस्थित होनी चाहिए. ताकि प्रसव के दौरान मां और उसके बच्चे के स्वास्थ्य की उचित देखभाल की जा सके. इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है.
फ्री सिलाई मशीन योजना
केंद्र सरकार की यह योजना उन महिलाओं के लिए जो सिलाई और कढ़ाई में दिलचस्पी रखते हैं. इस योजना के तहत महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन प्रदान की जाती है. इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहर में रहने वाली महिलाएं उठा सकती है. इस योजना के तहत हर राज्य में 50,000 से अधिक महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जा रही है. इस योजना के प्रावधान के अनुसार केवल 20 से 40 वर्ष की महिलाएं ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं.
एकल महिला स्वरोजगार योजना
योजना के तहत विधवा, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है. इस योजना के तहत अगर किसी महिलाओं को बिजनेस शुरू करना है, तो उन्हें सरकार की तरफ 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications