Raksha Bandhan 2025 Financial Gifts: रक्षाबंधन का त्यौहार एक ऐसा पर्व है जो भाई-बहन के लिए बहुत ख़ास मायने रखना है। इस मौके पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है और मिठाई खिलाती है। वहीं, जिसके बदले उनके भाई उन्हें तोहफा देते हैं। अगर आप भी अपनी बहन के लिए इस रक्षाबंधन को खास बनाना चाहते है तो उन्हें फाइनेंशियल सिक्योरिटी दे सकते हैं जो उनके भविष्य के लिए अच्छा करेगा।

आज के दौर में लोग म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं जोकि एक अच्छा विकल्प भी माना जाता है। ये उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो अपनी रकम को बढ़ाना चाहते हैं और अपने भविष्य के सपनो को साकार करना चाहते हैं। म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्ट करने की कई सारी वजहें होती है।
म्यूचुअल फंड्स क्यों हैं रक्षाबंधन के लिए परफेक्ट गिफ्ट?
1. कम निवेश में बड़ी शुरुआत
म्यूचुअल फंड्स की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें आप थोड़ी सी रकम से भी शुरुआत कर सकते हैं। चाहें तो सिर्फ 500 रुपए महीने से SIP शुरू करें और उसे धीरे-धीरे बढ़ाएं।
2. रिस्क को बांटते हैं ये फंड्स
इन फंड्स में पैसा कई कंपनियों और सेक्टर्स में लगाया जाता है। इससे जोखिम कम हो जाता है क्योंकि पैसा एक जगह न लगकर अलग-अलग हिस्सों में बंटा होता है।
3. फंड मैनेजर संभालते हैं निवेश
आपको खुद शेयर बाजार की समझ नहीं भी हो, तब भी कोई दिक्कत नहीं है। क्योंकि आपके पैसे को प्रोफेशनल फंड मैनेजर संभालते हैं, जो अनुभव के साथ सही जगह निवेश करते हैं।
डिजिटल दौर में घर बैठे निवेश करना हुआ आसान
आजकल म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना बेहद आसान हो गया है। आप अपने मोबाइल से ही Groww, Zerodha या अन्य ऐप्स से फंड खरीद सकते हैं और उसे कभी भी बेच सकते हैं।
टैक्स बचत भी एक फायदा
कुछ म्यूचुअल फंड्स जैसे ELSS (Equity Linked Saving Scheme) में निवेश करने से आपको टैक्स में छूट भी मिलती है। सालाना 1.5 लाख रुपए तक की छूट सेक्शन 80C के तहत ली जा सकती है।
लॉन्ग टर्म में पैसा बनता है ताकत
म्यूचुअल फंड्स में कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा मिलता है। यानी समय के साथ आपका पैसा तेज़ी से बढ़ता है। ये उन बहनों के लिए खास है जो अपने भविष्य को लेकर प्लान बना रही हैं चाहे वो पढ़ाई हो, करियर या शादी।
रिटर्न ज्यादा, लागत कम
शेयर या प्रॉपर्टी की तुलना में म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना काफी सस्ता है। साथ ही, FD या सेविंग अकाउंट से कहीं ज्यादा अच्छा रिटर्न यहां मिलता है।
निवेश से पहले सलाह ज़रूर लें
हर बहन की जरूरत और स्थिति अलग हो सकती है। इसलिए कोई भी म्यूचुअल फंड लेने से पहले एक भरोसेमंद फाइनेंशियल एडवाइजर से बात ज़रूर करें।
इस बार राखी पर दें एक समझदारी भरा तोहफा
रक्षाबंधन 2025 को यादगार बनाइए। सिर्फ मिठाई या लिफाफा नहीं, बल्कि अपनी बहन को दीजिए ऐसा तोहफा जो न सिर्फ प्यार दिखाए, बल्कि भविष्य में उसकी ताकत भी बने। म्यूचुअल फंड्स एक छोटा लेकिन दूरदर्शी कदम है, जो रिश्ते को सिर्फ आज के लिए नहीं बल्कि कल के लिए भी मजबूत करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications