नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बांड के तहत सस्ता गोल्ड बेचने वाली स्कीम का रेट तय कर दिया है। आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बांड की नौवीं सीरीज तहत इसका रेट 50000 रुपये प्रति दस ग्राम तय किया है। आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बांड के तहत 500 रुपये सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका भी देती है। जो निवेश सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम के तहत सोना खरीदन चाहते हैं, उनको 28 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2021 के बीच मौका मिलेगा। इस स्कीम के तहत कौन गोल्ड खरीद सकता है और कितना, आइये इस बारे में जानते हैं। इसके अलावा 500 रुपये सस्ता गोल्ड इस स्कीम में कैसे मिलेगा, इस बात की भी पूरी जानकारी लेते हैं।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को 5 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट किए जाएंगे। वहीं अगर आप दिसंबर में यह सस्ता सोना नहीं खरीद पाते हैं, तो आप जनवरी 2021 में फिर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका भी मिलेगा।
जानिए कैसे तय करता है आरबीआई गोल्ड का रेट
आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बांड का रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की बेवसाइट पर प्रकाशित रेट के आधर पर यह रेट फिक्स करता है। दिसंबर में 22 से 24 के बीच गोल्ड रेट का औसत भाव आरबीआई जारी करता है। इस बार यह भाव 5000 रुपये प्रति ग्राम और 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तय किया गया है। आरबीआई इस स्कीम के तहत 24 कैरेट गोल्ड के बांड जारी करता है।
जानिए कैसे मिलेगा 500 रुपये सस्ता गोल्ड
आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बांड में ऑनलाइन निवेश करने वालों को 50 रुपये प्रति ग्राम यानी 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट देता है। ऐसे में अगर निवेशक ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करता है, तो उसे 500 रुपये प्रति दस ग्राम की छूट मिलेगी।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के जनवरी में बिकने की तारीख
जनवरी 2021 में फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) के तहत सोना बेचा जाएगा। 11 जनवरी से 15 जनवरी 2021 के बीच सस्ता गोल्ड खरीदने का एक और मौका मिलेगा। इस तारीख में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को 19 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के फरवरी में बिकने की तारीख
आरबीआई फरवरी 2021 में भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करेगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 के बीच बेचा जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में निवेश करने वालों को 9 फरवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के मार्च में बिकने की तारीख
मार्च 2021 में भी एक बार और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचा जाएगा। मार्च 2021 में सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) के तहत 1 मार्च से 5 मार्च 2021 के बीच सस्ता सोना बेचा जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को यह गोल्ड बांड 9 मार्च 2021 को ऐलाट किए जाएंगे।
ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) में निवेश करने का ऑनलाइन के अलावा ऑनलाइन मौका भी मिलता है। अगर आप ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदेंगे तो आपको 500 रुपये प्रति दस ग्राम की छूट मिलेगी, वहीं ऑफलाइन पेमेंट करने पर आपको यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 50,000 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट पर ही ऐलाट किया जाएगा। इसके अलावा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने वालों को सरकार की तरफ से हर साल 2.5 फीसदी ब्याज भी दिया जाता है। यानी अगर 1 लाख रुपये का गोल्ड इस स्कीम में खरीदा जाता है, तो साल में 2500 रुपये ब्याज के रूप में हर साल मिलेगा।
यह है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने का तरीका
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड (एसजीबी) को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी की जाती है। वहीं ऑनलाइन आप अपने ब्रोकर के अकाउंट या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications