नई दिल्ली, अक्टूबर 8। रिवर्ज बैंक (आरबीआई) ने आज अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा के दौरान बताया है कि उसने इंस्टेंट पैसा भेजना की सुविधा का विस्तार किया है। इसके तहत आईएमपीएस के तहत पैसा भेजने की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा आज ही आरबीआई ने अपनी क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा की है, जिसमें रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
आइये जानते हैं कि इसका फायदा होगा और यह सुविधा कब से मिलेगी।
ये दी है आरबीआई ने सुविधा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बतााय है कि पैसे इंस्टेंट भेजने की सुविधा आईएमपीएस की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। अब एक बार में 2 लाख रुपये की जगह 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर किया जा सकता है। इस सुविधा के बढ़ने से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर और आसान हो जाएगा। उनका मानना है कि ट्रांजैक्शन लिमिट 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।
आईएमपीएस से कभी भी भेजा जा सकता है पैसा
आईएमपीएस सुविधा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) उपलब्ध कराता है। इसके जरिए साल के पूरे 365 दिन कभी भी पैसा भेजा जा सकता है। कुछ दिन पहले ही आरबीआई ने आईएमपीएस के तहत छुट्टियों वाले दिन भी पैसा ट्रांसफर की सुविधा दे दी थी।
कई तरह से उठाया जा सकता है इस सुविधा का लाभ
आईएमपीएस सुविधा का लाभ लेने के लिए इंटरनेट बैंकिंग के अलावा मोबाइल बैंकिंग ऐप्स, बैंक ब्रांच, एटीएम, एसएमएस और आईवीआरएस के माध्मय से भी पैसा किसी को को भी तुरंत भेजा जा सकता है। यहा पर एक बात याद रखने लायक है कि आरबीआई ने एसएमएस और आईवीआरएस के माध्यम से पैसा ट्रांसफर की सुविधा को 5000 रुपये तक ही सीमित रखा है। अन्य माध्मय से 2 लाख रुपये तक की सीमा का लाभ उठाया जा सकता है। वहीं जल्द ही आरबीआई 5 लाख रुपये तक की सीमा भी खोल देगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications