नई दिल्ली। जियो मोबाइल और जियो मार्ट के बाद जियो पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी रिलायंस ने की है। कंपनी जियो नाम से हजारों पेट्रोल पंप खोलने जा रही है। ऐसे में अगर कोई पेट्रोल पंप खोलना चाहता है तो उसके लिए बड़ा मौका है। दरअसल ब्रिटेन की ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) ने रिलायंस के फ्यूल रिटेल वेंचर में 1 अरब डॉलर का निवेश कर 49 फीसदी हिस्सेदारी ले ली है। हालांकि दोनों कंपनियों के बीच इस डील का ऐलान पिछले साल हुआ था। लेकिन यह डील अब पूरी हो सकी है। इसके बाद रिलायंस और बीपी मिलकर रिलायंस बीपी मोबिल्टी लिमिटेड कंपनी बनाएंगे। यह कंपनी जियो-बीपी ब्रांड के नाम से काम करेगी। इसके बाद रिलायंस के पेट्रोल पंप का नाम बदलकर जियो-बीपी किया जाएगा और आगे इसी नाम से पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। कंपनी की योजना अगले कुछ ही साल में करीब साढ़े तीन हजार पेट्रोल पंप खोलने की योजना है। ऐसे में अगर आप पेट्रोल पंप खोलने की योजना बना रहे हैं तो शानदार मौका है। आइये जानते हैं कि पेट्रोल पंप खोलन के लिए कैसे आवेदन करना होगा और पेट्रोल पंप खोलने के बाद कितना फायदा होगा।
कितने पेट्रोल पंप खोलने की योजना
रिलायंस और बीपी मिलकर जियो-बीपी पेट्रोल पंप का जाल देश में बिछाएंगे। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार अगले 5 साल में फ्यूल रिटेलिंग नेटवर्क को बढ़ाकर 5500 फ्यूल स्टेशन करना है। अभी देश भर में इसकी संख्या 1400 है। इस प्रकार 4100 नए पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। यह पेट्रोल पंप जियो-बीपी पेट्रोल पंप कहलाएंगे। वहीं इन पेट्रोल पंप पर करीब 80000 हजार लोगों को नौकरी का मौका भी मिलेगा। इस नए वेंचर के बार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि आरबीएमएल का मकसद मोबिलिटी और लो कॉर्बन सॉल्यूशंस का मार्केट लीडर बनना है। डिजिटल और टेक्नोलॉजी के जरिए यह भारतीय कंज्यूमर्स के लिए फ्यूल का क्लीन और अफोर्डेबल विकल्प पेश करना चाहती है।
अभी देश में ये है पेट्रोल पंप की स्थिति
अभी देश में पेट्रोल पंप के क्षेत्र में सरकारी तेल कंपनियों का बोलबाला है। अभी देश में करीब 69,392 पेट्रोल पंपों हैं। इनमें से सरकारी कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पास करीब 62,072 पेट्रोल पंप हैं। इसी तरह इन तीन कंपनियों के पास देश के 256 विमानन ईंधन स्टेशनों में से 224 हैं। उम्मीद है कि इस नई कंपनी के बनने के बाद देश में पेट्रोल पंप की संख्या तेजी से बढ़ेगी। एक जानकारी के अनुसार भारत के अगले 20 वर्षों में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ईंधन बाजार होगा। इस दौरान देश में यात्री कारों की संख्या में लगभग छह गुना वृद्धि होने का अनुमान है। संयुक्त उपक्रम का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 1,400 से अधिक खुदरा बिक्री केंद्रों के नेटवर्क को बढ़ाकर 5,500 तक पहुंचाने का है।
ऐसे करें जियो-बीपी पेट्रोल पंप के लिए आवेदन
जियो-बीपी पेट्रोल पंप के लिए आवेदन आसान है। रिलायंस पेट्रोलियम ने अपनी वेबसाइट पर इस बारे में पूरी जानकारी दी है। इस बेवसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
https://www.reliancepetroleum.com/businessEnquiry
यहां पर पेट्रोल पंप के अलावा कंपनी से अन्य तरीके से जुड़ने का भी मौका भी मिल रहा है। लुब्रीकेंट्स, ट्रांस कनेक्ट फ्रैंचाइजी, ए1 प्लाजा फ्रैंचाइजी, एविएशन फ्यूल से लेकर अन्य तरीके से कंपनी जुड़ने का मौका देती है। इन कामों की फ्रैंचाइजी का विवरण साइट है, अगर लोग इच्छुक हों तो आवेदन भी कर सकते हैं।
जियो-बीपी पेट्रोल पंप के लिए देनी होगी मामूली जानकारी
जियो-बीपी पेट्रोल पंप चाहिए तो आपको कुछ जानकारियों कंपनी को देनी होंगी। इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल के अलावा राज्य और शहर का नाम मांगा जाता है। इसके अलावा अगर आप कोई कारोबर करते हैं, तो उसकी जानकारी भी देनी होगी।
देश में पेट्रोल पंप खोलने के लिए जानें जरूरी नियम
पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस चाहने वाले व्यक्ति की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास दसवीं पास का प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। अगर आप यह शर्त पूरी करते हैं तो जानें महत्वपूर्ण बातें।
पेट्रोल पंप खोलने के लिए महत्वपूर्ण बातें
-जमीन स्टेट हाईवे या नेशनल हाईवे पर है, तो आपको पेट्रोल पम्प खोलने के लिए 1200 वर्ग मीटर से लेकर 1600 वर्ग मीटर जमीन होना चाहिए। आप नगरीय क्षेत्र या शहर में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो आपके कम से कम 800 वर्ग मीटर जमीन होना चाहिए।
-पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपको 15 लाख से लेकर 30 लाख रुपये तक निवेश करना पड़ सकता है।
-जिस जमीन पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, उसके कागज पूरी तरह से साफ सुथरे होने चाहिए।
-जिस जमीन पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, वह जमीन कृषि भूमि है, तो आपको उसको गैर कृषि भूमि करवाना होगा।
-यदि जमीन खुद की नहीं है, तो जमीन के मालिक से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। इस जमीन में पानी और बिजली का कनेक्शन होना चाहिए।
-यदि जमीन लीज पर ली है, तो आपके पास लीज एग्रीमेंट होना चाहिए। यदि जमीन खरीदी है, तो आपके पास रजिस्टर्ड सेल डीड होना चाहिए।
आपकी जमीन का जियो-बीपी पेट्रोल पंप करेगी निरीक्षण
जब आप जियो-बीपी पेट्रोल पंप के पेट्रोल पंप के लिए आवेदन करेंगे तो कंपनी आपके दस्तावेजों की सत्यता जानने के लिए जांच करेगी। इस दौरान आपकी बताई जमीन का निरीक्षण किया जाएगा। इस निरीक्षण के बाद आप की जमीन अगर कंपनी को सही पाई जाती है तो 1 महीने के अंदर ही पेट्रोल पंप डीलरशिप का ऑफर मिल सकता है।
जानिए पेट्रोल बेचने पर कितना मुनाफा
पेट्रोल पंप के खर्च को घटा दें, तो उसके बाद पेट्रोल बेचने पर प्रति लीटर 2 से 3 रुपये तक बचता है। ऐसे में अगर प्रतिदिन 5000 लीटर पेट्रोल बेचते हैं, तो आपको रोज औसतन 10,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है। महीने में कमाई करीब 3 लाख रुपये की होगी।
डीजल बेचने से कितनी कमाई
डीजल बचने से अगर प्रति लीटर 2 रुपये की भी कमाई हो जाएग, तो रोज 5 हजार लीटर डीजल बेच कर करीब 10 हजार रुपये कमाया जा सकता है। ऐसे में पेट्रोल पंप का कारोबार अच्छा बिजनेस माना जा सकता है।
पेट्रोल पंप खोलने के लिए ले सकते हैं बैंकों से कर्ज भी
पेट्रोल पंप खोलने और उसके विस्तार के लिए बैंकों से लोन भी लिया जा सकता है। पेट्रोल पंप पर आजकल रेस्तरां जैसी सुविधाएं भी मिलने लगी हैं। इस तरह के काम के लिए आराम से लोन लिया जा सकता है। पेट्रोल पंप शुरू करने में जो खर्च आता है, वो उस क्षेत्र पर निर्भर होता है। यदि अर्बन एरिया में पेट्रोल पंप खोलना है तो खर्च उस हिसाब से होगा, वहीं मेट्रोपोलिटन एरिया है तो खर्च उसके हिसाब से आएगा। फिर भी आपके पास निवेश के लायक 15-20 लाख रुपये होना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications