Which is better for investment between Reliance and Suzlon Energy: निवेश के लिए हरदम लोगों को अच्छे शेयर की तलाश रहती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि रिलायंस और सुजलॉन एनर्जी में से कौन सा शेयर अच्छा रहेगा। हालांकि रिलायंस देश की सबसे बड़ी कंपनी है और सुजलॉन एनर्जी सबसे छोटी कंपनियों में से एक। लेकिन यहां पर दोनों के बीच तुलना इसलिए की जा रही है कि दोनों ही इनर्जी सेक्टर की कंपनियां हैं।
जहां तक सुजलॉन एनर्जी की बात है तो इस कंपनी में हाल ही में ढेर सारी अच्छी खबरें आई हैं। यही कारण है कि सुजलॉन एनर्जी का शेयर लगातार अपर सर्किट पर कारोबार कर रहा है।

सुजलॉन एनर्जी कुछ समय पहले तक कर्ज में डूबी कंपनी थी। कर्ज इतना ज्यादा था कि इसके चलते कभी 2000 रुपये में ट्रेड करने वाला शेयर 2 रुपये तक आ गया था। लेकिन अब कर्ज का मर्ज दूर हो गया। सुजलॉन एनर्जी करीब 15 साल के बाद कर्ज मुक्त कंपनी बन गई है।
वहीं सुजलॉन एनर्जी को लगातार नए नए आर्डर भी मिल रहे हैं। यही कारण है कि सुजलॉन एनर्जी का शेयर लगातार काफी तेजी से ऊपर की तरफ जा रहा है।
सुजलॉन एजर्जी के शेयर का रिटर्न
- 1 माह में 43.21 फीसदी का रिटर्न
- 3 माह में 142.72 फीसदी का रिटर्न
- 1 साल में 215.24 प्रतिशत का रिटर्न
- 3 साल में 571.43 फीसदी का रिटर्न
जानिए सुजलॉन एजर्नी के शेयर के प्राइस टारगेट
सुजलॉन एनर्जी पर ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने खरीद की सलाह देते हुए 30 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस टारगेट प्राइस के अनुसार अभी भी सुजलॉन का शेयर करीब 38 फीसदी की कमाई करा सकता है।
वहीं एंजेल वन के इक्विटी तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक राजेश भोसले के अनुसार सुजलॉन एजर्नी उनकी राय पॉजिटिव है। इनके अनुसार अगर किसी कारण से सुजलॉन का शेयर 22 रुपये से लेकर 22.5 रुपये के स्तर पर आता है तो निवेश किया जा सकता है। वहीं सुजलॉन में 27 रुपये का रजिस्टेंट देखा जा सकता है।
जानिए 30 अगस्त को सुजलॉन एनर्जी के शेयर का क्लोजिंग रेट
- आज का क्लोजिंग रेट : 25.85 रुपये
- तेजी : 1.20 रुपये की (अपर सर्किट)
- आज का लो स्तर : 25.35 रुपये
- आज का उच्चतम स्तर : 25.85 रुपये
यह भी पढ़ें: Tips: 1 लाख रु कितने साल हो जाएगा 1 करोड़ रु, जानिए यहां
जहां तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की बात है तो यह देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास फ्यूचर को लेकर काफी प्लान हैं, लेकिन इसी दौरान मुकेश अंबानी अपने परिवार को कंपनी की जिम्मेदारी भी सौंपेंगे। हालांकि वह अभी अगले 5 साल तक कंपनी के चेयरमैन बने रहेंगे, लेकिन अंत में इसमें बदलाव भी होगा। बाजार अब यही जानना चाहता है कि अगली पीढ़ी कैसे काम को समझना और करना शुरू करती है।
रिलायंस की एजीएम के दौरान मुकेश अंबानी ने कंपनी के फ्यूचर के काफी प्लान साझा किए हैं, लेकिन यह सभी लम्बे समय में पूरे होने वाले प्लान हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें काम संभालने को तैयार नई पीढी पर हैं। जहां तक रिलायंस के प्राइस टारगेट की बात है तो ज्यादातर कंपनियों ने निवेश की सलाह दी है।
जानिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए प्राइस टारगेट
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में खरीद की सलाह देते हुए 2,920 रुपये का प्राइस टारगेट दिया है।
वहीं ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने रिलायंस के लिए 2,900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने रिलायंस में खरीद की सलाह दी है।
वहीं ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने रिलायंस का टारगेट प्राइस 2,650 रुपये का बताते हुए इसमें 'ऐड' की कॉल बनाए रखी है।
इसके अलावा कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी रिलायंस के शेयर में 'ऐड' कॉल बरकरार रखा, लेकिन रिलायंस रिटेल के लिए कम मूल्यांकन के कारण टारगेट प्राइस को 2,700 रुपये से घटाकर 2,600 रुपये कर दिया है।
इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने रिलायंस का प्राइस टारगेट 2,660 रुपये बताते हुए स्टॉक पर 'होल्ड' की रेटिंग को बरकरार रखा है।
वहीं ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों में जेफरीज और सीएलएसए ने आरआईएल को खरीदने की सलाह दी है। जेफरीज का प्राइस टारगेट जहां 2,950 रुपये का है, वहीं CLSA का प्राइस टारगेट 3,060 रुपये का है।
जानिए 30 अगस्त को रिलायंस के शेयर का क्लोजिंग रेट
- आज का क्लोजिंग रेट : 2,418.05 रुपये
- गिरावट : 2.30 रुपये की
- आज का लो स्तर : 2,415.00 रुपये
- आज का उच्चतम स्तर : 2,443.00 रुपये
यह भी पढ़ें: Jio Financial में अब लगा अपर सर्किट, जानिए RIL का हाथ
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications