नयी दिल्ली। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं, निवेशकों के लिए मालामाल होने का एक खास मौका लेकर आ रही है। आप रिलायंस के शेयरों में निवेश करके बहुत जल्द अपना डबल कर सकते हैं। बता दें कि अपने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा के साथ रिलायंस ने राइट्स इश्यू लाने का भी ऐलान किया था। इस राइट्स इश्यू के जरिए रिलायंस आम निवेशकों को अपने शेयर बेचेगी और 53,125 करोड़ रुपये जुटाएगी। अब रिलायंस ने ऐलान किया है कि कंपनी का राइट्स इश्यू 20 मई को खुल कर 3 जून को बंद होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 14 मई को अपने राइट्स इश्यू में आवेदन करने के लिए योग्य शेयरधारकों की पहचान/निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया था।
राइट्स इश्यू का मतलब
किसी कंपनी को अपना कारोबार बढ़ाने, नई संपत्ति खरीदने या कर्ज चुकाने के लिए पैसों की जरूरत होती है, तो उसके पास पैसा जुटाने के लिए जो ऑप्शन होते हैं उन्हीं में से एक होता है राइट्स इश्यू। राइट्स इश्यू स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टेड कंपनी लाती है। राइट्स इश्यू के मामले में कोई कंपनी अपने नए शेयर सिर्फ अपने मौजूदा शेयरधारकों को ही बेचती है। राइट्स इश्यू के लिए रिलायंस ने 10 रुपये प्रति वाले शेयरों का भाव 1257 रुपये रखा है। यानी इसमें 1247 रुपये का प्रीमियम शामिल रहेगा। रिलायंस के शेयरधारक प्रत्येक 15 इक्विटी शेयरों के लिए एक इक्विटी शेयर खरीद सकेंगे।
क्या है एक्सपर्ट्स की राय
ब्रोक्ररेज फर्म और एक्सपर्ट्स ने रिलायंस के इस राइट्स इश्यू में निवेश करने की सलाह दी है। खास कर हाल ही में फेसबुक के साथ हुई डील के बाद कंपनी के शेयरों में पैसा लगाने को बेहतर निवेश ऑप्शन माना जा रहा है। रिलायंस का मौजूदा शेयर भाव करीब 1459 रुपये है, जबकि अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर के लिए 1595 रु, 1618 रु, 1645 रु, 1630 रु और 1780 रु तक जाने का अनुमान लगाया है। एक अन्य ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए के मुताबिक कंपनी का शेयर 1770 रु तक चढ़ सकता है। सीएलएसए के अनुसार जनवरी-मार्च तिमाही रिलायंस के लिए कमजोर रही, मगर हाल ही में की गई ताबड़तोड़ डील से कंपनी के शेयर को फायदा मिलेगा।
क्या हुईं हैं डील
हाल ही में रिलायंस ने फेसबुक के साथ जियो प्लेटफॉर्म की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 5.7 अरब डॉलर का सौदा किया। यह भारत में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश है। इसके अलावा विस्टा इक्विटी इन्वेस्टर्स और सिल्वर लेक ने टेलीकॉम वेंचर में कुल 2.2 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की घोषणा की।
राइट्स इश्यू के पीछे रिलायंस का मकसद
रिलायंस तीस सालों में पहली बार राइट्स इश्यू लाने जा रही है। इसके पीछे कंपनी का मकसद पैसे जुटा कर अपना कर्ज शून्य करना है। रिलायंस ने मार्च 2021 तक अपना कर्ज शून्य करने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि दिसंबर 2019 तक रिलायंस पर कुल कर्ज लगभग 43 अरब डॉलर का कर्ज था। वैसे रिलायंस राइट इश्यू पहली बार लाएगी, मगर कंपनी बोनस शेयर कई बार जारी कर चुकी है।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications