Best Retirement Planning: अगर आपको अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाना है या फिर पहले रिटायरमेंट लेनी है तो इसकी तैयारी भी भरपूर होनी चाहिए। ताकि आप आसानी से अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी बिना किसी टेंशन के बिता सके। इसके लिए आपको अपने पैसों को सही जगह पर इन्वेस्ट करना होगा ताकि वह आपको जबरदस्त रिटर्न दे और आपको रिटायर होने के बाद किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए सबसे पहले आपको इस बात का आंकड़ा लगाना पड़ता है कि आने वाले सालों में महंगाई कितनी बढ़ेगी और उसे हिसाब से हमें बेहतर जीवन जीने के लिए कितने फंड की जरूरत पड़ेगी।
इसके लिए भी कई तरीके बताए गए हैं। एक बार आप इस चीज का पता कर लेते हैं तो फिर आप उसे हिसाब से अपने पैसों को इन्वेस्ट कर सकते हैं। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए फंड इकट्ठा करना चाह रहे हैं तो आप वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड, ईएलएसएस और पब्लिक प्रोविडेंट फंड में पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं। आइए आपको इन तरीकों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड में बेसिक सैलरी का सिर्फ 12 फिसदी हिस्सा ही लगाया जाता है। लेकिन अगर आप वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड में इन्वेस्टमेंट करते हैं तो इसमें इन्वेस्टमेंट की कोई लिमिट नहीं होती है आप अपनी जरूरत के हिसाब से जितना चाहे उतना पैसा इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसमें तो बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 100 फ़ीसदी तक निवेश भी किया जा सकता है।
यह स्कीम भी ईपीएफ की तरह ही है लेकिन मैं आपके पैसे जमा करने की लिमिट नहीं होती है जिस वजह से आप इसमें कम समय में रिटायरमेंट के लिए ज्यादा फंड भी इकट्ठा कर सकते हैं। इस पर फिलहाल 8.15 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
अगर आप नौकरी बदलते हैं तो इस अकाउंट को दूसरे कंपनी में ट्रांसफर करवा सकते हैं। इसके अलावा इसमें किए गए इन्वेस्टमेंट पर टैक्स डिडक्शन का फायदा भी मिलता है।
म्युचुअल फंड स्कीम में पैसा लगाकर भी आप टैक्स बचा सकते हैं। देश में कुल ऐसी 42 म्युचुअल फंड कंपनी है जो टैक्स सेविंग स्कीम चलती है, टैक्स बचाने के लिए उनके पास इएलएसएस होता है। मात्र 500 रुपए महीना रकम से इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इसके तहत आपको 1.5 लाख रुपए का मैक्सिमम टैक्स डिडक्शन भी मिलता है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में तो आप कहीं भी खाता खोल सकते हैं, और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी किया जा सकता है। अगर आप चाहे तो मात्र 500 रुपए की मामूली कीमत से भी यह अकाउंट खोल सकते हैं। इसमें आपको साल में काम से कम 500 रुपए जमा करने हैं। इस अकाउंट पर रिटर्न तो अच्छा मिलता है लेकिन आप हर साल सिर्फ डेढ़ लाख रुपए तक ही जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में आपका पैसा 15 साल के लिए जमा किया जाता है, और लंबे समय में आपको जबरदस्त रिटर्न मिलता है। आप चाहे तो 15 साल की मैच्योरिटी के बाद भी इसे 5 साल के लिए एक्सटेंड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications