नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते आ रही दिक्कतों से निपटने के लिए कंपनियां अपनी अपनी तरह से कर्मचारियों की मदद कर रही हैं। इसी क्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फैसला किया है कि वह अपने ज्यादातर कर्मचारियों को महीने में 2 बार वेतन देगी। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन किया गया है। इसके कारण देशभर में कंपनियां और ऑफिस बंद चल रहे हैं। केवल इमरर्जेंसी सेवाएं ही चालू हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कत न हो यही सोच कर रिलायंस ने महीने में दो बार वेतन देने का फैसला किया है। इसके अलावा रिलायंस ने लॉकडाउन की वजह से ठेके पर काम करने वाले और टेंपररी कर्मचारियों को सैलरी देने का भी फैसला किया है। इसके अलावा कंपनी ने रोटेशन ड्यूटी और वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी दी थी।
आइये जानते हैं किनको मिलेगा महीने में 2 बार वेतन।
30,000 रुपये से कम वेतन वालों को मिलेगी यह सुविधा
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ऐलान किया है कि वह ऐसे कर्मचारियों, जिनकी सैलरी 30 हजार रुपये से कम है, उनको महीने में 2 बार वेतन का भुगतान करेगी। कंपनी का कहना है कि इससे उनको रोज के खर्च चलाने में मदद मिलेगी।
यह है फैसला लेने का कारण
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि कम सैलरी वालों के कैशफ्लो को बचाने और किसी फइनैंशल वर्डन को कम करने के लिए कंपनी ने यह फैसला लिया है। ऐसा करने से महीने के बीच में उसके कर्मचारियों को नकदी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर कोई इमर्जेंसी आती है, तो कर्मचारी के पास पैसे होंगे ताकि वह खर्च कर सके।
कंपनी के हैं 6 लाख कर्मचारी
कंपनी ने कहा कि रिलांयस परिवार के 600000 सदस्य कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से तैनात हैं। रिलायंस फाउंडेशन ने बीएमसी के साथ एक 100 बेड का अस्पताल तैयार किया है, जहां केवल कोविड-19 मरीजों का ही इलाज किया जाएगा।
कोरोन से भारत सहित दुनिया का बुरा हाल
कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में अबतक 11000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों मरीज हैं। भारत में मरीजों की संख्या 600 से ऊपर हो चुकी है। इसी के मद्देनजर मोदी सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है। कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने का सोशल डिस्टैंसिंग ही एकमात्र इलाज नजर आ रहा है, जिसकी वजह से लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications