नयी दिल्ली। एसबीआई ने हाल ही में अपनी एफडी और बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दर में कटौती की है। एसबीआई ने ही नहीं बल्कि ऐसा कई बैंकों ने किया है। पिछले महीने आरबीआई ने कोरोनावायरस को आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए रेपो रेट कम कर दी थी। जिसके बाद बैंकों ने लोन ब्याज दरें कम की। मगर साथ ही बचत खाते में जमा और एफडी पर दी जाने वाली ब्याज दर में भी कटौती की। एसबीआई की बचत खाते पर नई घटी हुई ब्याज दर 15 अप्रैल से लागू हो चुकी है, जिसमें 25 आधार अंकों की कटौती की गई है। देश के सबसे बड़े बैंक द्वारा बचत खाते पर घटाई गई ब्याज दर से आपको कितना नुकसान होगा और एक लाख रुपये की जमा पर आपको कितना मुनाफा यानी ब्याज मिलेगा आइए जानते हैं।
इतना मिलेगा ब्याज
एसबीआई ने एक लाख रुपये तक की जमा पर ब्याज दर 3 फीसदी से घटा कर 2.75 फीसदी कर दी है। अब एसबीआई के बचत खाते में आपका 1 लाख रुपया जमा हो या उससे ज्यादा आपको 2.75 फीसदी ब्याज ही मिलेगा। यानी 1 लाख रुपये पर आपको एक साल में केवल 2750 रुपये का ब्याज मिलेगा। इससे अधिक पर भी इसी हिसाब से यानी 2.75 फीसदी की दर से आपको ब्याज का भुगतान किया जाएगा। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाते हुए एमसीएलआर में 0.35 फीसदी की कटौती की है। एसबीआई की नई ब्याज दरें 10 अप्रैल से प्रभाव में आ चुकी हैं। एसबीआई के एमसीएलआर घटाने से इसका लोन सस्ता होगा और ग्राहकों पर ईएमआई का कम बोझ पड़ेगा।
एसबीआई ने दी एक और राहत
एसबीआई ग्राहकों के लिए एक और खुशखबरी है। एसबीआई ने अपने एटीएम पर की जाने वाली सभी लेन-देन के लिए सर्विस चार्ज को फिलहाल हटाने का ऐलान किया है। बैंक ने 30 जून तक एटीएम से फ्री लेन-देन सुविधा देने घोषणा कर दी है। एसबीआई के ग्राहक अन्य बैंकों के एटीएम से भी 30 जून तक जितनी चाहे फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। वैसे तो एसबीआई की एटीएम से मुफ्त लेन-देन सीमित हैं। मगर 30 जून तक बैंक ने इस लिमिट को हटा दिया है। आप जितनी भी एटीएम लेन-देन करें, चाहें किसी अन्य बैंक क एटीएम से भी, आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
एसबीआई की मुफ्त ट्रांजेक्शन लिमिट
एसबीआई मेट्रो शहरों में महीने में रेगुलर बचत खाताधारकों को 8 मुफ्त एटीएम लेन-देन की ही सुविधा देता है, जिसके ऊपर हर लेन-देन पर शुल्क वसूला जाता है। इनमें 5 एसबीआई एटीएम और 3 किसी अन्य बैंक के एटीएम से फ्री लेन-देन शामिल होती हैं। नॉन-मेट्रो शहरों में 10 फ्री एटीएम लेन-देन की छूट मिलती है, जिनमें एसबीआई और अन्य बैंकों से 5-5 लेन-देन की जा सकती हैं। इसके बाद यह कैश लेनदेन के लिए 20 रुपये + जीएसटी और नॉन-कैश लेन-देन के लिए 8 रुपये + जीएसटी वसूलता है। इसकी जानकारी बैंक की वेबसाइट पर दी गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications