Gold Rate Today: बुलियन मार्केट में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही. सोने और चांदी की कीमतों में आज बुधवार को मजबूती दर्ज की जा रही है. सोने का भाव 20 नवंबर को लगातार तीसरे दिन उछाल देखने को मिल रहा है. शादियों के सीजन से पहले लौटी महंगाई ने सोना खरीदारों की टेंशन बढ़ा दी है. देश के सर्राफा बाजारों में भाव महंगा होकर बिक रहा है. सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का रेट 7115 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा. 24 कैरेट सोने का भाव भी 7762 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है.
आज भी महंगा हुआ सोने का भाव
देश के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव चढ़ गया है. 22 कैरेट सोने का दाम 20 नवंबर को 500 रुपए की मजबूती के साथ 71300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 100 ग्राम की कीमत भी 5000 रुपए उछल गई है, जोकि 713000 रुपए पर बिक रहा है. इसी तरह 24 कैरेट सोने का रेट भी 550 रुपए की उछाल के साथ 77770 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. 100 ग्राम की कीमत भी तेजी के साथ 777700 रुपए पर पहुंच गया है.

भारत में ग्राहकों को 20 नवंबर को 18 कैरेट सोना भी महंगा मिल रहा है. क्योंकि 10 ग्राम सोने का भाव आज 410 रुपए महंगा हो गया है. इसके साथ ही भाव 58340 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम का भाव भी 4100 रुपए मजबूत होकर 583400 रुपए पर बिक रहा है. बताते चलें कि सोने और चांदी के भाव नवंबर महीने में अब तक करीब 4 फीसदी की मजबूती दिखा रहा.
अन्य प्रमुख शहरों में सोने का भाव
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,115 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,762 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,130 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,777 प्रति ग्राम है.
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,130 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,777 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,115 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,762 प्रति ग्राम है.
- इंदौर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,120 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,767 प्रति ग्राम है.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
घरेलू बाजारों के साथ विदेशी बाजारों में भी सोने का भाव बढ़ गया है. कॉमैक्स पर सोने का रेट करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. कॉमैक्स पर सोना 2640 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि, चांदी की कीमतों में ऊपरी स्तरों से नरमी देखने को मिल रही है. चांदी 31 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है.
More From GoodReturns

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications