नयी दिल्ली। अगर आप एक निवेशक हैं तो आप भी बहुत जल्दी अमीर बनने की सोचते होंगे। निवेशकों का लक्ष्य और सोच पैसा लगा कर तुरंत और भारी रिटर्न हासिल करना होता है। हालांकि निवेशक इस तरह से भी निवेश करना चाहते हैं कि उनके मासिक खर्च पर भी कोई असर न पड़े। यानी उनकी जेब पर निवेश का कोई भारी बोझ न पड़े। ऐसे निवेशकों के लिए बतौर विकल्प म्यूचुअल फंड एसआईपी, उसमें भी खास कर इक्विटी फंड, भारतीय निवेशकों को अपनी तरफ तेजी से आकर्षित कर रहे हैं। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) या किसी अन्य डेब्ट फंड की ही तरह इस एसआईपी ऑप्शन में लंबी अवधि के लिए मासिक आधार पर निवेश किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इक्विटी म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिये निवेश का पैटर्न पीपीएफ की तरह ही है, मगर यदि रिटर्न की तुलना की जाये तो म्यूचुअल फंड में रिटर्न काफी अधिक है।
ऐसे बनें 200 रु प्रति दिन से करोड़पति
मान लिया जाये कि म्यूचुअल फंड में 30 साल की एसआईपी पर 15 फीसदी रिटर्न मिलेगा। इस रिटर्न रेट और अवधि के लिहाज से 6000 रुपये प्रति महीना निवेश करने वालों को कुल 4.21 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। यानी अगर आप हर रोज 200 रुपये (200 रुपये रोज से महीने में 30 दिन के कुल 6000 रुपये) का निवेश करें तो 30 साल बाद आपकी कुल राशि 4.21 करोड़ रुपये हो जायेगी। मगर ध्यान रहे कि आपको निवेश अनुशासन के साथ और तीस वर्षों तक लगातार जारी रखना होगा।
क्या कहते हैं जानकार
म्यूचुअल फंड के जानकार कहते हैं कि म्यूचुअल फंड निवेशक निवेश के लिए एसआईपी रूट चुन सकते हैं क्योंकि यह उनके मासिक बजट के अंदर ही रहता है। उन पर निवेश का दबाव नहीं आता। इसके अलावा जो लोग अपने शुरुआती करियर में हैं उनके पास निवेश के लिए एकमुश्त बड़ी राशि नहीं हो सकती, लेकिन लंबी अवधि में उन्हें एक बड़ी मैच्योरिटी राशि मिल सकती है, वो भी छोटी निवेश राशि से। उनके लिए, म्यूचुअल फंड एसआईपी एक अच्छा विकल्प है। बता दें कि एसआईपी में निवेश के लिए म्यूचुअल फंड निवेश फॉर्म के साथ आपको केवाईसी फॉर्म और सहायक केवाईसी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।
क्या है एसआईपी
सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, जिसे सिप या एसआईपी के नाम से भी जाता है, निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए सिप को एक शानदार विकल्प माना जाता है। वहीं बाजार जानकार भी इसे सुरक्षा के लिए सही मानते हैं, शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच सिप से निवेश का फायदा मिलता है। जानकार कहते हैं कि 30 सालों की अवधि में निवेशकों को एसआईपी पर 15 फीसदी का रिर्टन मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - म्यूचुअल फंड : ये हैं टॉप 10 फंड, लम्बे समय की करें सिप
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications