नई दिल्ली, अगस्त 4। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएसएफबी) ने एक "हेल्थ एंड वेलनेस बचत खाता" पेश किया है। सबसे पहले तो इस बचत खाते पर ब्याज दर काफी ऊंची है। इस खाते में आपको 6.25 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर की जाएगी। साथ ही आपको मुफ्त बीमा, हेल्थकेयर बेनेफिट और एटीएम से असीमित मुफ्त लेनदेन की सुविधा मिलेगी। बैंक बचत खाता खोलने के लिए आपको बैंक केवाईसी कराना और 3 लाख रुपये का औसत मासिक बैलेंस बनाए रखना होगा। आगे जानिए एसएफएफबी के हेल्थ एंड वेलनेस बचत खाते की पूरी डिटेल।
कौन खोल सकता है ये खाता
एसएफएफबी में हेल्थ एंड वेलनेस बचत खाता कोई निवासी भारतीय ही खोल सकता है। हालांकि खाता अकेले या जॉइंट भी खोला जा सकता है। आपकी आयु 18 से 65 साल तक होनी चाहिए। 18 साल से कम और 65 साल से अधिक आयु वालों को इस खाते की सुविधा नहीं मिलेगी। आपको प्रमुख स्वास्थ्य घोषणा पत्र जमा करना होगा। साथ ही बचत खाते में 3 लाख रुपये औसत मासिक बैलेंस बनाए रखना होगा।
जानिए ब्याज दरें
मासिक बैलेंस बनाए न रखने पर आपसे जुर्माना लिया जाएगा। 90 फीसदी तक अमाउंट होने पर हर महीने 500 रु और इससे कम पर 1500 रु हर महीने चार्ज लिया जाएगा। 1 लाख रुपये तक पर 4.00 फीसदी, 1 लाख रुपये से ऊपर और 10 लाख रुपये तक 6.25 फीसदी और 10 लाख रुपये से ऊपर की राशि पर 6.00 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
जानिए हेल्थ बेनेफिट की डिटेल
आपको पहले साल के लिए 25 लाख रुपये का कॉम्प्लिमेंट्री टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा, जिसमें से 5 लाख रु की कटौती अपने और परिवार (2 व्यस्क यानी स्वयं और जीवनसाथी +2 बच्चे) के लिए की जा सकती है। 4 लोगों के परिवार के लिए पहले साल के लिए स्टैंडर्ड सालाना हेल्थकेयर पैकेज, फोन/वीडियो पर डॉक्टर से असीमित परामर्श, नेटवर्क अस्पतालों में स्पेशियलिस्ट से परामर्श (वर्ष में दो बार) और फ्री मेडिकल चेक-अप (वर्ष में दो बार) की सुविधा मिलेगी।
हर महीने मिलेगा ब्याज
आपको इस बचत खाते पर ब्याज की रकम हर महीने दी जाएगी। आपको 2 लाख रुपये का पर्सनल दुर्घटना मृत्यु बीमा या पर्मानेंट टोटल विकलांगता कवर दिया जाएगा। सभी चैनलों के माध्यम से मुफ्त असीमित आरटीजीएस/एनईएफटी/आईएमपीएस लेनदेन, डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा (शाखा में उपलब्धता के आधार पर), फ्री मासिक ई-मेल स्टेटमेंट और अर्ध-वार्षिक फिजिकल फ्री स्टेटमेंट दिया जाएगा।
इमरजेंसी एम्बुलेंस कॉल
आपको बचत खाते के हेल्थ बेनेफिट में 31 मार्च 2022 तक 20 किलोमीटर की दूरी तक में इमरजेंसी एम्बुलेंस मेडिकल केयर सेवाएं भी मिलेंगी। पहले वर्ष के लिए, एक बार जब आप एक खाता खोलते हैं, तो आपको मुफ्त स्वास्थ्य बीमा और वार्षिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। दूसरे साल से आप सर्विस प्रोवाइडर से मौजूदा रेट पर इन सेवाओं को रिन्यू करा सकते हैं। नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा 31 मार्च, 2022 तक उपलब्ध है और बैंक इसे अपनी मर्जी से आगे भी बढ़ा सकता है। बैंक का हेल्थ एंड वेलनेस सेविंग्स अकाउंट से उद्देश्य आपके स्वास्थ्य और पैसे दोनों को सुरक्षित करना है। ये खाता नौकरी और बिजनेस करने वाले दोनों तरह के लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications