नई दिल्ली, अगस्त 29। अगर ब्याज वाले निवेश को हटा दें तो उच्च लिक्विडिटी, पैसे की सेफ्टी, ऑटो स्वीप सुविधा, फंड ट्रांसफर, आसान डिपॉजिट और विदड्रॉल के लिए बचत खाता बेस्ट है। यानी अगर आप सिर्फ तगड़ा ब्याज पाना चाहते हैं तो एफडी या आरडी जैसे विकल्प में पैसे लगाएं, वरना बचत खाते में पैसे रखना अच्छा ऑप्शन होगा। मगर क्या हो यदि आपको बचत खाते पर ही उतना ब्याज मिलने लगे, जितना एफडी या आरडी पर मिलता है? ऐसा कुछ बैंकों में होता है। कुछ बैंक इस समय बचत खाते पर इतना ब्याज दे रहे हैं, जितना आपको एसबीआई जैसे बड़े बैंकों में एफडी या आरडी पर मिलेगा। आइए जानते हैं इन बैंकों के नाम और उनमें बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दर की डिटेल।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय बचत खाते पर 7 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। इतना ब्याज आपको एसबीआी जैसे बैंकों में एफडी पर भी नहीं मिलेगा। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपका बैलेंस 1 लाख रु तक है आपको 4 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 1 लाख रु से 25 लाख रु तक पर ब्याज दर 7 फीसदी, 25 लाख रु से 10 करोड़ रु तक ब्याज दर 6 फीसदी और इससे अधिक पर 6.75 फीसदी होगी।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी अधिकतम 7 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इस बैंक में यदि आपका बैलेंस 1 लाख रु तक है तो आपको 5 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं 1 लाख रु से 25 लाख रु तक पर ब्याज दर 6 फीसदी, 25 लाख रु से 10 करोड़ रु तक ब्याज दर 7 फीसदी और इससे अधिक पर 6.75 फीसदी होगी।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
ये बैंक कई तरह के बचत खाते ऑफर करता है, जिनमें ईवा सेविंग अकाउंट, ईवा एलीट सेविंग अकाउंट, विंग्स सेविंग अकाउंट, रेगुलर सेविंग अकाउंट, सेल्फी सेविंग अकाउंट, एलीट, माई सेविंग अकाउंट और बेसिक और स्मॉल सेविंग अकाउंट शामिल हैं। ये बैंक भी बचत खाते पर 7 फीसदी तक ब्याज देता है। इस बैंक में यदि आपका बैलेंस 1 लाख रु तक है तो आपको 3.5 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं 1 लाख रु से 1 करोड़ रु तक पर ब्याज दर 7 फीसदी और इससे अधिक पर 6 फीसदी होगी।
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपको 1 लाख रुपये तक पर 4.50%, 1 लाख रु से ऊपर और 5 लाख रु तक पर 6.00%, 5 लाख रु से ऊपर और 1 करोड़ रु तक पर 7.00% ,1 करोड़ रु से ऊपर और 2 करोड़ रु तक पर 6.00%, 2 करोड़ रु से ऊपर और 5 करोड़ रु तक पर 5.75%, 5 करोड़ रु से ऊपर और 15 करोड़ रु तक पर 4.50%, 15 करोड़ रु से अधिक और 20 करोड़ रु तक पर 4.00%, 20 करोड़ रु से अधिक और 30 करोड़ रु तक पर 3.25%, 30 करोड़ रु से अधिक और 50 करोड़ रु तक पर 3.00% और 50 करोड़ रु से अधिक 3.00% फीसदी ब्याज मिलेगा।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1 लाख रु से कम बैलेंस पर 3.50%, 1 लाख रु से अधिक और 10 लाख रु से कम पर 5.00%, 10 लाख रु से अधिक और 25 लाख रु से कम पर 6.00%, 25 लाख रु से अधिक और 2 करोड़ रु से अधिक और 10 करोड़ रु कम पर 6.00% ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications