SBI Amrit Kalash FD Scheme: हर व्यक्ति ये चाहता है कि जब भी वह निवेश करें तो उसे निवेश पर बढ़िया ब्याज मिले और उसका पूरा पैसा भी सुरक्षित रहे। अगर आप भी ऐसी ही किसी एफडी स्कीम में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं तो चलिए आपको एसबीआई अमृत कलश योजना के बारे में बताते हैं। इस एफडी स्कीम में आपको 4 लाख के निवेश पर कितना ब्याज मिलेगा।

एसबीआई अमृत कलश योजना क्या है?
एसबीआई अमृत कलश योजना, एक स्पेशल एफडी स्कीम है। इस स्कीम में आप निश्चित अवधि में हाई रिटर्न पा सकते हैं। इस योजना को शुरू में फरवरी 2023 में लॉन्च किया गया था और इसकी लोकप्रियता के कारण इसे कई बार बढ़ाया गया है। एसबीआई अमृत कलश योजना में सीनियर सिटीजन्स को गारंटीड रिटर्न के तहत हर साल 7.60 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर करता है। इस एफडी योजना में 400 दिनों के टाइम पीरियड लिए आप निवेश कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इस योजना में निवेश करने की लास्ट डेट 30 सितंबर, 2024 है और इसमें अगर आप प्री-मैच्योर विड्राल करते हैं तो समय से पूर्व निकाली गई राशि पर ब्याज दर 0.50% से 1% तक कम हो जाएगी, जो जमा की अवधि पर निर्भर करेगा। इसमें कोई भी निवेश कर सकता है, नाबालिग (माता-पिता के गाइडेंस में) और एनआरओ श्रेणी के तहत अनिवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं। यह एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार) के लिए भी मौजूद है।
4 लाख के निवेश पर पाएं इतना ब्याज
जी बिज की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप 4 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो इस एफडी स्कीम में आपको ब्याज के रूप में 34,807.52 रुपये मिलेंगे और मैच्योरिटी राशि 4,34,807.52 रुपये मिलेगी। वहीं, अगर कोई सीनियर सिटीजन इस एफडी योजना में 4 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे ब्याज के रूप में 37,278.03 रुपये मिलेंगे और मैच्योरिटी राशि 4,37,278.03 रुपये होगी।
6 लाख रुपये के निवेश पर आपको एसबीआई अमृत कलश एफडी योजना से मिलेंगे इतने पैसे
अगर कोई आम नागरिक इस एफडी योजना में 6 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे ब्याज के रूप में 52,211.28 रुपये मिलेंगे और परिपक्वता राशि 6,52,211.28 रुपये होगी। वहीं, सीनियर सिटीजन इसमें निवेश करता है तो 6 लाख रुपये के निवेश पर मैच्योरिटी राशि 6,55,917.05 रुपये होगी और उसे ब्याज के रूप में 55,917.05 रुपये मिलेंगे।
कैसे करें एसबीआई अमृत कलश एफडी योजना में निवेश?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अमृत कलश स्कीम में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश कर सकते हैं। इसमें ऑफलाइन निवेश करने के लिए एसबीआई की ब्रांच में जाकर आप एफडी करा सकते हैं। वहीं, अमृत कलश स्कीम में ऑनलाइन निवेश नेट बैकिंग और योनो ऐप से ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं।
SBI Amrit Kalash FD Scheme में कितना निवेश कर सकते हैं?
अमृत कलश स्कीम के तहत ब्याज हर महीना, तिमाही और हर छमाही में दिया जाता है। इस एफडी स्कीम में 2 करोड़ रुपए तक ही निवेश कर सकते हैं। अमृत कलश स्कीम की इस एफडी से भी लोन मिल जाएगा।
अगर कोई व्यक्ति 1 लाख रुपए निवेश करता है तो उसे ब्याज के रूप में सालाना 7,100 रुपए की कमाई होगी वहीं, सीनियर सिटीजन 1 लाख रुपए की एफडी करवाता है तो उसे ब्याज के रूप में 7,60 रुपए मिलेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications