SBI Amrit Vrishti FD: आप ऐसी एफडी में अगर इंवेस्ट करना चाहते हैं जिसमें आपको बेहतर ब्याज मिले तो आप SBI Amrit Vrishti FD में 444 दिनों की एफडी में 1 लाख से 5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस एफडी में आम लोगों को 7.25 % और सीनियर सिटीजंस को 7.75% ब्याज दिया जा रहा है।

1 लाख रुपये तक करते हैं निवेश तो इतना मिलेगा रिटर्न (SBI Amrit Vrishti FD Investment of 1 lakh)
इस एफडी में अगर आप ₹1,00,000 का निवेश करते हैं तो 7.25% के हिसाब से आपको 9,280 रुपये का ब्याज मिलेगा। वहीं, इसपर आपको मैच्योरिटी अमाउंट 1,09,280 रुपये मिलेगा। सीनियर सिटीजन को 444 दिनों में 9,630 रुपये का ब्याज आपको मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 1,09,630 रुपये होगा।
2 लाख का निवेश करते हैं तो इतना मिलेगा रिटर्न (2 Lakh Investment in SBI Amrit Vrishti FD)
इस एफडी में अगर आप 2 लाख का निवेश करते हैं तो सामान्य नागरिकों को 18,267.08 रुपए ब्याज के मिलेंगे और इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 2,18,267.08 रुपये मिलेगा। सीनियर सिटीजन को 444 दिनों में 19,574.08 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे और इसमें मैच्योरिटी अमाउंट आपको 2,195,74.08 रुपये मिलेगा।
3 लाख रुपये का निवेश करने पर रिटर्न (3 Lakh Investment in SBI Amrit Vrishti FD)
3 लाख रुपये का अगर आप इस एफडी में इंवेस्ट करते हैं तो सीनियर सिटीजस को 444 दिनों में 29,361.13 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 3,29,361.13 रुपये मिलेगा। वहीं आम जनता को 27,400.62 रुपये ब्याज मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 3,27,400.62 रुपये आपको मिलेगा।
4 लाख के निवेश पर मिलेगा इतना पैसा
4 लाख के इंवेस्टमेंट पर सीनियर सिटीजन को 444 दिनों में 39,148.17 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 4,39,148.17 रुपये मिलेगा और आम नागरिकों को 36,534.15 रुपये ब्याज मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट 4,36,534.15 रुपये आपको 444 दिनों बाद मिलेगा।
5 लाख के निवेश पर मिलेगा इतना पैसा
5 लाख का अगर आप निवेश करते हैं तो आपको 7.25% ब्याज के हिसाब से 45,667.69 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे और मैच्योरिटी अमाउंट 5,45,667.69 रुपये मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजंस को 7.75% ब्याज के हिसाब से 48,935.21 रुपये का ब्याज मिलेगा, यानी मैच्योरिटी की रकम 5,48,935.21 रुपये होगी।
इन बैंकों में 444 दिनों की एफडी में इतना मिलेगा रिटर्न
केनरा बैंक के 444 दिनों वाली एफडी पर की अवधि पर सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 7.75 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India) 399 दिनों वाली एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत का ब्याज ऑफर करती है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 400 दिन की समय अवधि के लिए एफडी पर आम नागरिक को 7.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% तक का अधिकतम ब्याज मिलता है।
पंजाब एंड सिंध बैंक की 444 दिनों वाली एफडी पर भी की अवधि पर आम नागरिक को 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत का अधिकतम ब्याज मिलता है। बैंक ऑफ बड़ौदा की बॉब मानसून धमाका जमा योजना जो 399 दिनों में मैच्योर होती है। इसमें आम नागरिकों को 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत का अधिकतम ब्याज ऑफर किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications