SBI Amrit Vrishti FD: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एफडी वाले इन्वेस्टरों को झटका दिया है। बैंक ने अपनी विशेष एफडी अमृत वृष्टि स्कीम पर ब्याज दरों को घटा दिया है। इसकि नई ब्याज दरें 15 जून, 2025 से लागू होंगी।
इससे यह साफ होता है कि निवेशकों को अब इस योजना के तहत डिपॉजिट पर पहले की तरह ब्याज नहीं मिलेगा जोकि अब उसे घटा दिया गया है। लेकिन गौर करने वाली बात है बैंक ने दूसरी रेगुलर एफडी ब्याज दरों में किसी भी तरह के बदलाव नहीं किए हैं।

इतनी घटाई गई ब्याज दरें
अमृत वृष्टि स्कीम के तहत 25 आधार अंकों बीपीएस की ब्याज दरें घटा दी गई हैं। आपको पता होना चाहिए कॉमन लोगों के लिए ब्याज दरें अब 444 दिनों के समय पर 6.6% हर साल है। वहीं, पहले इसकि दरें 6.85% हर साल थी। सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन ब्याज दर में अपने ज्यादा फायदे के लिए ऐलिजिबल हैं।
बैंक कि स्पेशल एफडी स्कीम सीनियर सिटीजन को अब 7.10% हर साल की ब्याज दरों को उपलब्ध कराती हैं और 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए ब्याज दर के अलावा 10 बीपीएस का ज्यादा फायदा मिलेगा। वहीं, इस बदलाव के बाद सुपर सीनियर सिटीजंस 80 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को अब हर साल 7.20% की ब्याज दर उपलब्ध कराई जाती है।
इस समय से पहले निकासी पर लगेगा जुर्माना
अगर कोई निवेशक मैच्योरिटी से पहले एफडी तोड़ता है, तो बैंक कुछ चार्ज लगाएगा। 5 लाख रुपए तक की रिटेल एफडी के लिए समय से पहले निकासी पर 0.50% का जुर्माना देना होगा। वहीं, 5 लाख से ऊपर और 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर यह जुर्माना 1% होगा। यह सभी समय पर लागू रहेगा।
ब्याज दरों में कटौती क्यों?
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति में रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है। इसी वजह से आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और केनरा बैंक सहित कई अन्य बैंकों ने भी अपनी एफडी ब्याज दरें घटाई हैं।
निवेश से पहले क्या करें?
अगर आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो नई ब्याज दरों को ध्यान में रखें। यह स्कीम अब भी सीनियर सिटीजन्स के लिए पसंदीदा बनी हुई है, लेकिन आम निवेशकों को अब पहले जैसा रिटर्न नहीं मिलेगा। ऐसे में निवेश से पहले ब्याज दर, समय और प्रीमैच्योर निकासी के नियमों को अच्छे से समझ लेना जरूरी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications