SBI Credit Card Policy Change: अगर आप क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं और आप SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर हैं तो ये अपडेट जानना आपके लिए जरूरी हो सकता है। SBI अपने कई अहम कार्ड्स में मिलने वाली एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस सुविधा को बंद करने वाला है। इस अपडेट के बाद लाखो यूजर्स को झटका लग सकता है खासतौर पर वो लोग जो हवाई यात्रा के दौरान अपनी सेफ्टी के लिए इस पर निर्भर रहते थे।

इन कार्ड पर अब नही मिलेगी इंश्योरेंस की सुविधा?
आपको बता दें SBI के कई सारे प्रीमियम और को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर लगभग 1 करोड़ या 50 लाख रुपए तक की एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस सुविधा मिलती थी, लेकिन अब ये 11 अगस्त 2025 के बाद से इसका लाभ नही उठा पाएंगे। चलिए बताते हैं उन कार्ड की लिस्ट जिन पर अब ये सर्विस बंद हो जाएगी।
₹1 करोड़ कवर वाले कार्ड्स (अब बंद होंगे):
SBI Card ELITE
Miles ELITE Card
UCO Bank ELITE
Central Bank ELITE
KVB Signature Card
अन्य को-ब्रांडेड ELITE कार्ड्स
₹50 लाख कवर वाले कार्ड्स:
SBI Card PRIME
SBI Pulse
South Indian Bank PRIME और Platinum कार्ड्स
Karnataka Bank PRIME और Platinum
City Union Bank PRIME
OBC Visa Platinum
Federal Bank Platinum
और भी कई।
यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?
अब इन कार्ड्स पर सफर के दौरान होने वाली किसी भी दुर्घटना पर बीमा सुरक्षा नहीं मिलेगी। अगर आप अब भी हवाई यात्रा करते हैं और सुरक्षा के लिए इस कवर पर निर्भर थे, तो आपको अलग से पर्सनल या ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदना पड़ेगा।
क्यों लिया गया ये फैसला?
हालांकि एसबीआई ने इस फैसले के पीछे कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई, लेकिन बैंकिंग सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई बैंक अब फ्री बेनिफिट्स को सीमित कर रहे हैं। इससे उनकी लागत कम होती है और बेनिफिट सिर्फ कुछ यूजर्स को मिलता है। ये एक नई रणनीति का हिस्सा है जिसमें केवल जरूरी सर्विसों को जारी रखा जा रहा है।
अब यूजर्स क्या करें?
अपने कार्ड के टर्म्स और कंडीशन्स ध्यान से पढ़ें।
जो सुविधाएं अब नहीं मिल रही हैं, उनकी लिस्ट चेक करें।
अगर आपको बीमा कवर चाहिए, तो बाजार में मिलने वाली पर्सनल या ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी पर विचार करें।
किसी भी कन्फ्यूजन में SBI कस्टमर केयर से संपर्क करें।
तैयारी जरूरी है
SBI का यह फैसला लाखों यूजर्स को प्रभावित कर सकता है, खासकर उन्हें जो अक्सर हवाई यात्रा करते हैं। अगर आप अब भी सुरक्षा चाहते हैं, तो आपको इंश्योरेंस की अलग व्यवस्था करनी होगी। बदलते बैंकिंग नियमों को समझना और उनके अनुसार खुद को अपडेट करना अब जरूरी हो गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications