नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने आज बड़ी खबर दी है। अगर किसी ने एसबीआई से कर्ज लिया है, तो उसको 3 माह तक किस्त देने की जरूरत नहीं है। एसबीआई ने कार लोन से लेकर हाउसिंग या अन्य सभी प्रकार के लोन पर यह सुविधा दे दी है। आइये जानते हैं कि यह सुविधा कैसे मिलेगी और क्या इससे सिबिल की रिपोर्ट खराब होगी या नहीं।
आरबीआई के राहत पैकेज का असर
इससे पहले आज सुबह आरबीआई ने देश के बैंकों को अपने ग्राहकों को 3 माह के लिए कर्ज की किस्त न लेने का विकल्प दिया था। हालांकि यह आरबीआई का आदेश नहीं है। इसीकारण उस वक्त माना जा रहा था कि यह बैंकों की मर्जी पर होगा कि वह लोन कि किस्त पर 3 माह की राहत दें या नहीं।
ऐसी सुविधा देने वाला पहला बैंक बना एसबीआई
एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने आरबीआई के राहत पैकेज की घोषणा के थोड़ी देर ही बाद ही इस आशय की घोषणा कर दी। इस प्रकार अपने ग्राहकों को ऐसी राहत देने वाला यह पहला बैंक बन गया है। इस बात की जानकारी रजनीश कुमार ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान दी।
कौन-कौन सा लोन लेने वालों को मिलेगी सुविधा
एसबीआई से अगर किसी ने टर्म लोन लिया है तो उसके लोन की किस्ते आपने आप ही अगले 3 माह तक डिफर कर दी गई हैं। इसका मतलब है कि ऐसे लोगों को अगले तीन माह तक अपने लोन की किस्त नहीं भरनी होगी। टर्म लोन में कार लोन, वाहन लोन, हाउसिंग से लेकर अन्य लोन आते हैं। बैंक ने कहा है कि ऐसे लोन की किस्त की अपने आप ही 3 माह के लिए डिफर हो जाएंगी। लोगों को अलग से इसके लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
सिबिल की रिपोर्ट भी नहीं होगी खराब
यह सुविधा आरबीआई के निर्देश के तहत एसबीआई दे रहा है। ऐसे में 3 माह तक किस्त न देने से उनकी सिबिल रिपोर्ट पर खराब असर नहीं पड़ेगा। इस कारण सभी लोग इस सुविधा का आराम से फायदा उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications