देश का सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पोस्ट ऑफिस कई सेविंग स्कीम ऑफर करती हैं, जहां सुरक्षित और तगड़ा रिटर्न मिलता है. अगर आप अपना पैसा 10 साल के लिए निवेश करना चाहते है. इसके साथ ही चाहते है कि आपको निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलें, तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की KVS (किसान विकास पत्र) स्कीम बेहतर साबित हो सकती है. वहीं एसबीआई (SBI) भी FD पर 10 साल तक तगड़ा रिटर्न ऑफर कर रहा है. आइए आज जानते है कि 10 साल तक पैसा रखने के लिए एसबीआई की एफडी (FD) या पोस्ट ऑफिस की केवीएस स्कीम (KVS) कौन- सा बेहतर विकल्प है?

एसबीआई की एफडी में कितना मिलेगा रिटर्न?
अगर आप 10 साल के लिए 5 लाख रुपये तक निवेश करते हैं, तो आपको एसबीआई की एफडी के तहत 6.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है.
कैलकुलेशन- 10 साल तक 5 लाख रुपये जमा करने पर आपको एसबीआई की एफडी में 4,52,779 रुपये ब्याज के रुप में मिल जाते है. इस हिसाब से मैच्योरिटी अमाउंट कुल 9,52,779 रुपये होता है. मतलब 10 साल बाद लाभार्थी को लगभग 10 लाख रुपये मिलेंगे, जो निवेश में लगाए पैसों का लगभग डबल है.
बुजुर्गो को मिलेगा ज्यादा मुनाफा
स्टेट बैंक की एफडी में बुजुर्गो को ज्यादा ब्याज मिलता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्गो को 1 प्रतिशत ब्याज ज्यादा मिलता है. यानी बुजुर्गो को 10 साल निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दिया जाता है.
कैलकुलेशन- बुजुर्गो को 10 सालों में 5,51,175 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे. वहीं उन्हें 10 साल बाद 10,51,175 रुपए मैच्योरिटी के रुप में मिलते है. यह डबल से भी ज्यादा है.
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना की समय सीमा 9 साल, 7 महीने की है. इस स्कीम के तहत 10 साल से भी कम समय के लिए पैसा निवेश करने पर, आपका पैसा डबल हो जाता है. क्योंकि इसमें आपको एसबीआई की एफडी के ब्याज से आधिक ब्याज मिलता है. इस स्कीम के तहत लाभार्थी को 7.5% का ब्याज मिलता है. इस स्कीम के लाभार्थी को 9 साल, 7 महीने बाद कुल 10,00,000 रुपए मैच्योरिटी अमाउंट के रुप में दिए जाते हैं.
SBI FD vs Post office KVP कौन है बेहतर?
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में एसबीआई के एफडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है. अगर आप ब्याज के अनुसार दोनों की तुलना करें तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना बेहतर विकल्प होगी.
लेकिन एसबीआई की एफडी में आपको 80C के तहत टैक्स बेनिफिट्स दिए जाएंगे. वहीं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपको कोई टैक्स बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं.
इसके अलावा बुजुर्गो को एसबीआई की एफडी और पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना, दोनों में ही सेम ब्याज मिलता है. इसलिए वे अपने अनुसार दोनों में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications