नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कोविड-19 के कारण लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि के दौरान जन-धन खातों से निकासी के लिए शेड्यूल तैयार किया है। लॉकडाउन की वजह से पैदा हुई नकदी की किल्लत को कम करने के प्रयासों के तहत खातों से निकासी के लिए बैकों के बाहर भीड़ न लगे और सामाजिक दूरी बनाई रखी जा सके, इसके लिए बैंक ने शेड्यूल तैयार किया है। ध्यान रहे कि महिलाओं के जन-धन खातों में बीते शुक्रवार को 500 रुपये की पहली किस्त डाली जा चुकी है। लॉकडाउन के दौरान गरीबों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में की गई घोषणा के तहत यह पहली किस्त महिलाओं के जन-धन खाते में डाली जा रही है। यह 500 रुपये की सहायता अगले 3 महीने तक सभी महिलाओं के जन-धन खातों में डाली जाएगी।
एटीएम से पैसे निकालने पर नहीं देना होगा शुल्क
ध्यान रहे कि मोदी सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया है। इसी के मद्देनजर एसबीआई ने महिलाओं के जनधन खातों में भेजी 500 रुपये की राशि को निकालने की सुविधा के लिए एक प्लान तैयार किया गया है। बता दें कि इस समय किसी भी बैंक के एटीएम से निकासी पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में अगर यह महिलाएं चाहें तो बैंक की ब्रांच में की जगह किसी भी एटीएम से यह पैसा निकाल सकती हैं।
अभी तक कौन-कौन निकाल चुका है पैसा
एसबीआई का यह निकासी प्लान लाभार्थियों के बैंक अकाउंट के अंतिम नंबरों पर आधारित है। इस निकासी प्लान के अनुसार, जिन महिलाओं के जन-धन अकाउंट का अंतिम अंक 0 या एक है, उनको 3 अप्रैल 2020 को बैंक ने पैसा निकालने का मौका दिया था। उसके बाद जिन महिला जन-धन खातों के अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 2 या 3 है, वे 4 अप्रैल 2020 को अपना निकाल चुकी हैं।
अब 7 अप्रैल को मिलेगा पैसा निकालने का मौका
इसके अलावा जिन लाभार्थियों के अकाउंट नंबर का अंतिम अंक 4 या 5 है, वे 7 अप्रैल 2020 को अपने खाते से पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा जिनके अकाउंट का अंतिम अंक 6 या 7 है, वे 8अप्रैल 2020 को और जिनका अंक 8 या 9 है, वे 9 अप्रैल 2020 को अपना पैसा निकाल सकते हैं।
9 अप्रैल के बाद कभी भी पैसा निकालने की सुविधा
एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि उसने यह प्लान भीड़ से बचने के लिए तैयार किया। ऐसे में अगर कोई तय तरीख पर पैसे नहीं निकाल सका है तो वह 9 अप्रैल के बाद कभी भी यह पैसा बैंक की ब्रांच या एटीएम से निकाल सकता है। वहीं एसबीआई ने लाभार्थियों से यह भी निवेदन किया है कि वे जहां तक संभव हो सके, वहां तक 2,000 रुपये तक की निकासी अपने निकटतम एटीएम या बैंक मित्र पर जाकर ही करें और ब्रांचों पर भीड़ नहीं लगाएं। बता दें कि इस समय किसी भी बैंक के एटीएम से निकासी पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications