नयी दिल्ली। भारत में म्यूचुअल फंड के बढ़ते चलन और ढेरों अन्य निवेश विकल्पों के बावजूद पैसा लगाने के लिए अभी भी एफडी काफी पसंद की जाती है। लोगों को इसमें सहूलियत रहती है और ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ता। म्यूचुअल फंड में आपके निवेश की वैल्यू घटती बढ़ती है, जबकि बचत योजनाओं में ब्याज दर कम-ज्यादा होती रहती है। मगर एफडी में आप एक बार पैसा लगाएं तो उसी दर आपको निश्चित अवधि के लिए ब्याज मिलता रहता है। हालांकि पिछले महीने आरबीआई की तरफ से दरों में कटौती के बाद कई बैंकों ने अपनी एफडी की ब्याज दर कम की है। जिससे लोगों का मुनाफा कम होना तय है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपनी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर आधा फीसदी ब्याज दर घटाई। वहीं पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में भी मिलने वाली ब्याज दर कम हुई। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे कि 5 साल तक की अवधि की एफडी पर आपको एसबीआई, पोस्ट ऑफिस और एचडीएफसी बैंक में कहां अधिक मुनाफा मिलेगा।
एक साल की एफडी पर ब्याज
पोस्ट ऑफिस में एक साल के लिए एफडी पर आपको 5.5 फीसदी वार्षिक ब्याज मिलेगा। यदि आप 5 लाख रुपये की एफडी करें तो एक साल में 27,500 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी रकम 5,27,500 रुपये होगी। एसबीआई में एक साल की एफडी पर 5.7 फीसदी ब्याज मिलेगा। 5 लाख रुपये के निवेश पर आपको एक साल में 28,500 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी राशि 5,28,500 रुपये होगी। एक साल की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है एचडीएफसी बैंक। 5 लाख रुपये के निवेश पर 6.15 फीसदी के रेट के हिसाब से आपको एक साल में 30,750 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी राशि 5,30,750 रुपये होगी।
2 साल की एफडी पर भी एचडीएफसी में मिलेगा सर्वाधिक ब्याज
पोस्ट ऑफिस में दो साल की एफडी पर भी 5.5 फीसदी वार्षिक ब्याज ही मिलेगा। यदि आप 5 लाख रुपये की एफडी करें तो एक साल में आपको 56,513 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी राशि होगी 5,56,513 रुपये। एसबीआई दो साल की एफडी पर 5.7 फीसदी ब्याज दे रहा है। 5 लाख रुपये के निवेश पर आपको यहां दो साल में 58,625 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी राशि 5,58,625 रुपये होगी। दो साल की एफडी पर भी सबसे अधिक ब्याज एचडीएफसी बैंक ही दे रहा है। 5 लाख रुपये के निवेश पर 6.15 फीसदी के रेट के हिसाब से आपको दो साल में 63,391 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी राशि 5,63,391 रुपये होगी।
3 साल में भी एचडीएफसी बेस्ट ऑप्शन
पोस्ट ऑफिस 3 साल की एफडी पर भी 5.5 फीसदी वार्षिक ब्याज दे रहा है। यदि आप 5 लाख रुपये की एफडी करें तो यहां आपको 3 साल में 87,121 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी रकम 5,87,121 रुपये होगी। एसबीआई में तीन साल की एफडी पर भी 5.7 फीसदी ब्याज मिलेगा। 5 लाख रुपये के निवेश पर आपको 3 साल में 90,466 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी राशि 5,90,466 रुपये होगी। तीन साल की एफडी पर भी सबसे अधिक ब्याज एचडीएफसी बैंक में ही मिलेगा। 5 लाख रुपये के निवेश पर 6.25 फीसदी के रेट के हिसाब से आपको तीन साल में 99,731 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी राशि 5,99,731 रुपये होगी।
5 साल की एफडी के लिए पोस्ट ऑफिस बेहतर
पोस्ट ऑफिस 5 साल की एफडी करवाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको 5 साल की एफडी पर 6.7 फीसदी वार्षिक ब्याज मिलेगा। यदि आप 5 लाख रुपये की एफडी करें तो 5 साल में 1,91,500 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी रकम 6,91,500 रुपये होगी। एसबीआई में 5 साल की एफडी पर भी 5.7 फीसदी ब्याज ही मिलेगा। 5 लाख रुपये के निवेश पर आपको 5 साल में 1,59,698 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी राशि 6,59,698 रुपये होगी। 5 साल की एफडी पर एचडीएफसी बैंक 6.15 फीसदी का वार्षिक ब्याज देगा। 5 लाख रुपये के निवेश पर 6.15 फीसदी के रेट के हिसाब से आपको 5 साल में 1,73,860 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी राशि 6,73,860 रुपये होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications