नई दिल्ली, 22 मार्च। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। एसबीआई अपने ग्राहकों को 2 लाख रुपये का फायदा दे रहा है और वो भी फ्री में। बैंक के सभी ग्राहकों को यह जानकर काफी आनंद आएगा कि रुपे डेबिट कार्ड का उपयोग करने वाले सभी जनधन खाताधारकों को 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर मिलेगा। जी हां एसबीआई ये कवर देगा। जानते हैं बाकी डिटेल।
2 लाख रु का फायदा
एसबीआई द्वारा ग्राहक का जनधन खाता खुलने के समय के अनुसार बीमा की राशि तय की जाएगी। जिन ग्राहकों का प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) खाता 28 अगस्त 2018 तक खोला गया है, उन्हें रुपे पीएमजेडीवाई कार्ड पर 1 लाख रुपये तक की बीमा राशि मिलेगी। जिन लोगों को 28 अगस्त 2018 के बाद रुपे कार्ड जारी किया गया, उन्हें 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर बेनिफिट मिलेगा।
किसे मिलेगा फायदा
प्रधानमंत्री जन धन योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत देश के गरीबों के खाते बैंकों, डाकघरों और राष्ट्रीयकृत बैंकों में जीरो बैलेंस पर खोले जाते हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत ग्राहकों को विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं दी जाती हैं। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन (केवाईसी) दस्तावेज जमा करके या बैंक में जाकर अपना खाता खोल सकता है। आप अपने बचत बैंक खाते को जनधन में परिवर्तित भी करा सकते हैं। बैंक आपको एक रुपे कार्ड भी देगा। इस डेबिट कार्ड का उपयोग दुर्घटना मृत्यु बीमा, सुरक्षा कवर खरीदने और कई अन्य लाभों के लिए किया जा सकता है।
ये नियम पूरा करना होगा
जनधन खाताधारकों के रुपे डेबिट कार्ड के तहत दुर्घटना मृत्यु बीमा का लाभ तब उठाया जा सकता है जब बीमाधारक ने दुर्घटना की तारीख से 90 दिनों के भीतर किसी भी चैनल पर (यानी यूपीआई या बैंक या अन्य किसी तरह), इंट्रा या इंटर-बैंक दोनों में कोई भी सफल वित्तीय या गैर-वित्तीय लेनदेन किया हो। ऐसी स्थिति में ही व्यक्ति को 2 लाख रु तक मिल सकते हैं।
भरना होगा फॉर्म
क्लेम करने के लिए, आपको पहले क्लेम फॉर्म भरना होगा। इसके साथ एक ऑरिजिनल मृत्यु प्रमाण पत्र (नॉमिनी को) या प्रमाणित कॉपी होनी चाहिए। एफआईआर की असल या कॉपी अटैच करें। आपके पास अपने आधार कार्ड की एक प्रति के साथ एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एक एफएसएल रिपोर्ट भी होनी चाहिए। बैंक स्टांप पेपर पर कार्डधारक को रुपे कार्ड होने का हलफनामा देना होगा। इन सभी दस्तावेजों को 90 दिनों के भीतर जमा करना होगा। पासबुक की प्रति के साथ नॉमिनी का नाम और बैंक डिटेल जमा करना होगा।
ये है सारे डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
बीमा दावा फॉर्म, मृत्यु प्रमाण पत्र की एक कॉपी, कार्डधारक और नॉमिनी व्यक्ति के आधार कार्ड की एक कॉपी, यदि मृत्यु किसी अन्य कारण से हुई है, तो रासायनिक विश्लेषण के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट की एक प्रति या एक एफएसएल रिपोर्ट, दुर्घटना के बारे में सभी डिटेल देने वाली प्राथमिकी या पुलिस रिपोर्ट की मूल या प्रमाणित कॉपी, कार्ड जारी करने वाले बैंक के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित और मुहर लगी घोषणा और इसमें ईमेल आईडी के साथ बैंक अधिकारी का नाम और संपर्क विवरण होना चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications