नई दिल्ली, मई 5। सभी लोग चाहते हैं कि उनका पैसा जल्द से जल्द डबल हो जाए। लेकिन सभी की इच्छा होती है, जैसा ऐसी जगह जमा किया जाए, जहां पर पूरी तरह से सुरक्षित हो। ऐसी ही एक सुरक्षित जगह है भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)। एसबीआई में पैसा जमा करने पर कई तरह का ब्याज मिलता है। यह ब्याज कितने दिनों के पैसा जमा कराया जा रहा है, उसके अनुसार मिलता है। जहां एक साल से लेकर 2 साल तक की एफडी की ब्याज दर 5 फीसदी है, वहीं 5 साल से 10 साल के लिए एसबीआई की एफडी की ब्याज दर 5 फीसदी से ज्यादा है। एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ा ज्यादा ब्याज भी देता है।
ऐसे में आइये जानते हैं कि इन ब्याज दरों के हिसाब से जमा पैसा कितने दिनों डबल हो जाएगा।
ये है 1 साल से लेकर 2 साल की एफडी की ब्याज दरें
एसबीआई 1 साल से लेकर 2 साल तक की जमा यानी एफडी पर सामान्य लोगों को 5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 5.50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर इस ब्याज दर से सामान्य नागरिक अपना पैसा एफडी पूरी होने के बाद लगातार उसे आगे बढ़ाता रहे तो उसका पैसा 14.4 साल में दोगुना हो जाएगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों का पैसा 13.09 साल में दोगुना हो जाएगा।
जानिए 2 साल और 3 साल की ब्याज दरें
एसबीआई 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक की जमा यानी एफडी पर सामान्य लोगों को 5.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 5.60 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर इस ब्याज दर से सामान्य नागरिक अपना पैसा एफडी पूरी होने के बाद लगातार उसे आगे बढ़ाता रहें, तो उसका पैसा 14.11 साल में दोगुना हो जाएगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों का पैसा 12.85 साल में दोगुना हो जाएगा।
जानिए 3 साल और 5 साल की ब्याज दरें
एसबीआई 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक की जमा यानी एफडी पर सामान्य लोगों को 5.30 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 5.80 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर इस ब्याज दर से सामान्य नागरिक अपना पैसा एफडी पूरी होने के बाद लगातार उसे आगे बढ़ाता रहें, तो उसका पैसा 13.85 साल में दोगुना हो जाएगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों का पैसा 12.41 साल में दोगुना हो जाएगा।
जानिए 5 साल और 10 साल की ब्याज दरें
एसबीआई 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की जमा यानी एफडी पर सामान्य लोगों को 5.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 6.20 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर इस ब्याज दर से सामान्य नागरिक अपना पैसा एफडी पूरी होने के बाद लगातार उसे आगे बढ़ाता रहें, तो उसका पैसा 13.33 साल में दोगुना हो जाएगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों का पैसा 11.61 साल में दोगुना हो जाएगा।
ये हैं एसबीआई की एफडी की ब्याज दरें
7 से लेकर 45 दिन की एफडी पर 2.90 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3.40 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
46 दिन से लेकर 179 दिन की एफडी पर इस वक्त 3.90 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 4.40 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
180 दिन से लेकर 210 दिनों की एफडी पर इस वक्त 4.40 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस वक्त 4.90 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
211 दिन से लेकर 364 दिनों की एफडी पर एसबीआई इस वक्त 4.40 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस वक्त 4.90 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
एफडी पर जानिए टैक्स कटौती के नियम
फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) पर 0 से 30 प्रतिशत तक इनकम टैक्स कटता है। यह निवेशक की इनकम टैक्स स्लैब के आधार पर तय होता है। अगर आप 1 साल में 10,000 रुपये से ज्यादा ब्याज ले रहे हैं तो आपको 10 फीसदी टीडीएस देना होगा। हालांकि, इसके लिए आपको अपने पैन कार्ड का कॉपी जमा करना होगा। अगर आपने एफडी कराने के लिए पैन कार्ड नहीं जमा किया जाता है, तो इस पर 20 फीसदी टीडीएस काटा जाता है।
क्या है टीडीएस से बचने का तरीका
अगर एफडी के ब्याज पर टीडीएस कटौती से बचना है तो आपको बैंक को फॉर्म 15ए भरकर जमा करना होगा। यह उन लोगों के लिए लागू होता है जो किसी इनकम टैक्स स्लैब में नहीं आते हैं। वहीं टीडीएस की कटौती से बचने के लिए वरिष्ठ नागरिक फॉर्म 15एच जमा सकते हैं।
जानिए एफडी के फायदे
एफडी को सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है
एफडी में जमा धन इसलिए सुरक्षित रहता है, क्योंकि इस पर बाजार में उतार-चढ़ाव का कोई सीधा असर नहीं पड़ता है
एफडी पर निवेशक मासिक ब्याज का लाभ भी ले सकते हैं
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications