नई दिल्ली। आरबीआई की कोशिशों का असर अब दिखने लगा है। देश में आरबीआई हरदम चाहता था कि उसकी रेपो रेट की पॉलिसी का बैंकों पर जल्द असर हो। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पा रहा था। लेकिन इस बार असर जल्द और ज्यादा ही पड़ा है। बैंक अपनी लोन की ब्याज दरों में लगातार कमी कर रहे हैं। आज तो देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने होम लोन सहित अन्य कर्ज की दर में कमी की घोषणा कर दी है। इस कमी में सबसे अच्छी बात यह है कि महिलाओं के लिए होम लोन की दर 7 फीसदी से नीचे आ गई है।
घर खरीदना और बनना होगा सस्ता
एसबीआई के कर्ज की दर को सस्ता करने से अब घर खरीदना और बनाना आसान हो जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन पर ब्याज की दर को घटा दिया है। एसबीआई में होम लोन की शुरुआती दर अब 6.95 फीसदी हो गई है। एसबीआई ने अपनी नए होम लोन के रेट 1 जुलाई 2020 से लागू कर दिए हैं। अब एसबीआई से महिलाओं को होम लोन 6.95 फीसदी सालाना की शुरुआती दर से मिलेगा। वहीं अन्य लोगों के लिए होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 7 फीसदी सालाना से होगी।
ये है महिलाओं के ब्याज दरें
एसबीआई महिलाओं के होम लोन लेने पर उनसे अपने ब्याज पर 0.05 फीसदी की छूट दे रहा है। महिलाओं के लिए टर्म लोन के मामले में सामान्यतया 6.95 फीसदी से 7.30 फीसदी सालाना और मैक्सगेन लोन के मामले में यह ब्याज की दर 7.30 फीसदी से 7.65 फीसदी सालाना तक रहेगी। वहीं नॉन-सैलरीड के लिए यह ब्याज दर 0.15 फीसदी ज्यादा होगी।
एसबीआई रियल्टी लोन
एसबीआई रियल्टी लोन के मामले में भी महिलाओं को 0.05 फीसदी की छूट मिल रही है। एसबीआई रियल्टी लोन की प्रभावी ब्याज दर पहले 5 सालों के लिए 7.70 से 7.90 फीसदी सालाना तक है। लेकिन महिलाओं के लिए यह दर 7.65 फीसदी से 7.85 फीसदी सालाना तक होगी। वहीं जिन लोगों का एसबीआई में सैलरी अकाउंट नहीं है, उन्हें रियल्टी लोन के मामले में तय रेट से 0.05 फीसदी अधिक चुकाना होगा।
तुरंत मिल रहा है होम लोन
जून के दूसरे हफ्ते में एसबीआई ने अपने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट को 7.05 फीसदी से घटाकर 6.65 फीसदी करने की घोषणा की थी। बैंक ने एमसीएलआर को भी 7.25 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया था। ऐसे में अगर एसबीआई होम लोन लेने के लिए ग्राहक तुरंत इन-प्रिन्सिपल अप्रूवल चाहते हैं तो वह योनोएसबीआई ऐप से आवेदन करें। वहीं अगर ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो बैंक की बेवसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। एसबीआई की साइट का लिंक नीचे दिया है, जिसे आप क्लिक कर सकते हैं -
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications