Home Loan EMI: देश में दिवाली के महापर्व की तैयारी चल रही है। इस बीच तमाम छोटी-बड़ी सरकारी से लेकर प्राइवेट कंपनियां लोगों को तरह-तरह के ऑफर दे रही हैं। इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को धनतेरस-दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है।

दरअसल, एसबीआई ने अपने MCLR (Marginal Cost of Funds based Lending Rate) को रिवाइज कर दिया है और इस बार बैंक ने MCLR न तो बढ़ाया है और न ही घटाया है। यानी, इसका मतलब है कि त्योहारों के बीच आपकी EMI न तो बढ़ने वाली है और न घटने वाली है।
MCLR की दरें होम और कार लोन की दरों से संबंधित होती हैं। ऐसे में चूंकि एसबीआई ने एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है तो आपकी होम और कार लोन की ईएमआई में भी कोई बदलाव नहीं होगा। ये दरें 15 अक्टूबर (बुधवार) से लागू हैं।
SBI की MCLR दरें कितनी हैं?
एसबीआई की ओर से रिवाइज एमसीएलआर दरों के अनुसार, ओवरनाइट और 1 महीने की MCLR अब 7.90% है। वहीं, एक महीने का एमसीएलआर 7.90, तीन महीने का 8.30 और 6 महीने का 8.65 प्रतिशत है। यदि एक साल की अवधि की बात करें तो यह 8.75 और 2 साल की अवधि के लिए 8.80 प्रतिशत जबकि तीन साल का एमसीएलआर दर 8.85 प्रतिशत है।

बता दें कि SBI होम लोन पर 0.35% प्रोसेसिंग फीस लेता है जिसमें न्यूनतम 2,000 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये तक की लिमिट तय है। हालांकि इसमें जीएसटी जुड़ा हुआ नहीं है।
RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया
1 अक्टूबर, 2025 को अपनी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो दरों को 5.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया था। केंद्रीय बैंक ने इस वर्ष रेपो दर में 100 आधार अंकों की कटौती की है।
होम लोन पर एसबीआई की ब्याज दरें
एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें 7.50% से 8.70% तक हैं। एसबीआई होम लोन मैक्सगेन ओडी की ब्याज दरें 7.75% से 8.95% तक हैं। टॉप-अप होम लोन के लिए ब्याज दरें 8.00% से 10.75% तक हैं, जबकि टॉप-अप (ओडी) लोन के लिए दरें 8.25% से 9.45% तक हैं। संशोधित होम लोन दरें 1 अगस्त, 2025 से प्रभावी हैं।
होम लोन के लिए एसबीआई प्रोसेसिंग शुल्क
होम लोन और टॉप-अप लोन के लिए, एसबीआई का प्रोसेसिंग शुल्क लोन राशि का 0.35% है। न्यूनतम 3,000 रुपये और अधिकतम 12,000 रुपये + जीएसटी है।
FD पर एसबीआई की ब्याज दरें
एसबीआई सामान्य नागरिकों के लिए 3.05% से 6.60% के बीच सावधि जमा (एफडी) ब्याज दर दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 7 दिनों से लेकर 10 वर्षों तक की अवधि के लिए दरें 3.55% से 7.10% के बीच हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications