नई दिल्ली। स्टेट बैंक ने आज से अपने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को घटा दिया है। एसबीआई ने इस संबंध में घोषणा पहले ही कर दी थी, जिसे आज से लागू होना था। अब आज से एसबीआई के सेविंग अकाउंट में जमा पैसों पर काफी कम ब्याज मिलेगा। सेविंग बैंक अकाउंट की नई ब्याज दरों के अनुसार अब केवल 2.75 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। पहले यह 3 फीसदी था। इस प्रकार आज से सभी को 0.25 फीसदी दर कम होने का झटका लगेगा। एसबीआई का कहना है कि उसके पास इस वक्त नकदी काफी ज्यादा है, जिस कारण उसने सेविंग बैंक खाते में ब्याज दर कम करने का कदम उठाया है। एसबीआई देश का सबसे बड़ा कमर्शियल बैंक है। इसके पास सबसे अधिक एसेट्स, डिपोजिट, ब्रांचे, ग्राहक और कर्मचारी हैं। 31 दिसंबर 2019 तक बैंक के पास भारत में 21,959 शाखाओं में 31 लाख करोड़ रुपये से अधिक का डिपोजिट बेस था।

जानिए आज से सेविंग अकाउंट में ब्याज दर
अगर एसबीआई सेविंग अकाउंट में 1 लाख रुपये जमा हैं, तो आपको अब 2.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगी।
मार्च में भी घटाई थी ब्याज दर
अप्रैल के पहले मार्च 2020 में भी एसबीआई ने सेविंग बैंक खातों में ब्याज दर घटाई थी। एसबीआई ने 11 मार्च 2020 को सेविंग अकाउंट में ब्याज दर घटाकर 3 फीसदी कर दिया था। पहले 1 लाख रुपये तक की जमा वाले खातों में 3.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा था, जबकि 1 लाख रुपये से ऊपर की जमा वाले खातों में 3 फीसदी ब्याज मिल रहा था।
लॉकर का किराया पहले ही बढ़ा चुका है एसबीआई
एसबीआई ने 31 मार्च, 2020 से लॉकर का किराया भी बढ़ा दिया है। नई दरों के अनुसार अब लॉकर के आकार के आधार पर रेंटल चार्ज को 500 रुपये 2000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है।
अब कितना देना पड़ रहा है चार्ज
छोटे लॉकर के किराए में 500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर किराया में 9,000 रुपये के बजाए अब 12,000 रुपये देने पड़ रहे हैं। वहीं मीडियम साइज लॉकर के लिए अब 1000 रुपये से 4,000 रुपये तक ज्यादा चार्ज चुकाना पड़ रहा है। इसके अलावा बड़े लॉकर का किराया 2,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये कर दिया गया है।
लॉकर इस्तेमाल का सही तरीका
हर लॉकर की दो चाबी होती हैं। एक चाबी ग्राहक के पास होती है, दूसरी चाबी बैंक के पास होती है। दोनों चाबियां लगने के बाद ही लॉकर खुलता है। इसका मतलब यह है कि ग्राहक जब भी लॉकर ऑपरेट करना चाहेगा, उसे इसकी जानकारी ब्रांच को देनी होगी। एक साथ दो चाबियों के इस्तेमाल के पीछे सुरक्षा सबसे बड़ी वजह है। अगर आपके लॉकर की चाबी किसी दूसरे के हाथ लग जाए तो वह इसे नहीं खोल पाएगा। साल में आप कितनी बार लॉकर ऑपरेट करेंगे, इसकी भी सीमा तय है। यह सीमा बैंक के हिसाब से अलग-अलग है।
यह भी पढ़ें : ऑनलाइन फ्रॉड : ये है बैंक खाता लूटने का नया तरीका, बच कर रहें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications