नई दिल्ली, जुलाई 12। इस समय अधिकतर बैंक बचत बैंक खाते पर ब्याज दर काफी कम हैं। बल्कि इस समय बचत खाते पर ब्याज दरें अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। ऐसे में देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों के लिए एक खास बचत खाता लेकर आया है, जिससे आप ज्यादा ब्याज कमा सकते हैं। इस अकाउंट से वे लोग ज्यादा ब्याज हासिल कर सकते हैं, जो अपने सामान्य बचत खाते में जरूरी न्यूनतम बैलेंस से ज्यादा पैसे रखते हैं। बता दें कि फिलहाल एसबीआई ग्राहकों को उनके सेविंग अकाउंट बैलेंस पर 2.70 फीसदी ब्याज मिलता है। जानते हैं एसबीआई के सेविंग्स प्लस अकाउंट की डिटेल।
मल्टी-ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम से है लिंक
एसबीआई का सेविंग प्लस अकाउंट एक स्पेशल बचत खाता है, जो बचतकर्ताओं को उनके बचत खाते के बैलेंस पर अधिक ब्याज हासिल करने में मदद कर सकता है। एसबीआई सेविंग्स प्लस अकाउंट मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम (एमओडीएस) से लिंक हुआ है, जिसमें एक सीमा से अधिक बचत बैंक खाते में जमा पैसे को 1000 रुपये के गुणज में ऑटोमैटिक ही सावधि जमा (टर्म डिपॉजिट) में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
कितनी है अवधि
एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस सावधि जमा की अवधि 1 वर्ष से 5 वर्ष तक है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक (sbi.co.in) पर जा सकते हैं। इन सावधि जमाओं पर आप जरूरत के समय लोन भी ले सकते हैं। एसबीआई सेविंग्स प्लस अकाउंट एक फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट की तरह काम करता है, जिसमें एक सीमा से अधिक सेविंग अकाउंट में पड़ा हुआ पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट में ट्रांसफर हो जाता है, जिस पर सामान्य सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज मिलता है।
जानिए क्या-क्या हैं इस खाते के बेनेफिट
सबसे पहले तो जान लीजिए कि यदि आपके बचत खाते में बैलेंस जरूरी लिमिट से कम हो जाता है, तो इस राशि पूरा करने के लिए सावधि जमा से पैसा आपके सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इस खाते पर आपको मोबाइल बैंकिंग और एटीएम कार्ड की सुविधा मिलेगी। साथ ही इंटरनेट बैंकिंग की भी सुविधा दी जाएगी।
कम से कम कितना पैसा होगा ट्रांसफर
आपको इस खाते पर एसएमएस अलर्ट भी मिलेगा। ध्यान रहे कि मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम में ट्रांसफर के लिए न्यूनतम सीमा 35000 रुपये है। वहीं एक बार में आप कम से कम 10000 रु और फिर 1000 रु के गुणज में इस खाते में पैसा जमा कर सकते हैं। इस खाते से स्कीम में पैसा ट्रांसफर करने की अधिकतम कोई लिमिट नहीं है।
मिलेंगे फ्री चेक
आपको सालाना 25 फ्री चेक दिए जाएंगे। इससे अधिक चेक के लिए आपको चार्ज देना होगा। वो भी आप तिमाही में औसत बैलेंस कितना रखते हैं उस आधार पर होगा। खातों के बीच ट्रांसफर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। लेनदेन का रिकॉर्ड रखने के लिए एक पास बुक जारी की जाएगी। मूल पासबुक खो जाए तो कुछ शुल्क का भुगतान कर आपको डुप्लीकेट पासबुक जारी की जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications