SBI yojana: देश के दिग्गज सरकारी बैंक, स्टेट बैक ऑफ इंडिया (State Bank of India) कई स्कीम लाता रहता है. आज हम एसबीआई (SBI) की ऐसी स्कीम के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें आप निवेश कर हर मौटी कमाई कर सकते हैं. ये योजना बुजुर्गों के लिए रिटायरमेंट प्लान की तरह काम कर सकती है. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं एसबीआई की सालाना जमा योजना के बारे में. इसे एन्यूटी डिपॉजिट स्कीम ((SBI Annuity Deposit Scheme) भी कहा जाता है. इस योजना के तहत आपको अपनी जमा राशि किश्तों में मिलती है. वहीं इस स्कीम के तहत आपको इकट्ठे पैसे देने होते हैं.
एसबीआई की सालाना जमा योजना से आपको जमा राशि के साथ-साथ ब्याज भी मिलता रहता है. इस स्कीम में जमा करने की अवधि 3,5,7 या 10 साल होता है. अगर आप एक्सट्रा इनकम कमाना चाहते हैं या फिर अपने रिटायरमेंट लाइफ के लिए एक इनकम सोर्स चाहते हैं, तो ये योजना आपके लिए सही विकल्प हो सकती है.
क्या है एसबीआई की सालाना जमा योजना ?
जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है, ये स्कीम आपको एक इनकम सोर्स देती है. इस स्कीम में आपको एकसाथ पैसे जमा करने होंगे. एसबीआई ये पैसे आपको किश्तों में देता रहेगा. इसके साथ ही आपको ब्याज भी मिलेगा. इस योजना में ब्याज तिमाही लगता है. इसके अलावा इसमें हर महीने रिटर्न पर छूट मिलती है.
इस स्कीम की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें आपको बैंक की एफडी जितना ब्याज मिलता है.
हर महीने होगी 11,870 रुपये की कमाई- कैलकुलेशन
मान लीजिए आपने एसबीआई की सालाना जमा योजना में 10 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो 7.5 ब्याज के हिसाब से आपको हर महीने लगभग 12 हजार रुपये मिलेंगे. आपकी हर महीने 11,870 रुपये की कमाई हो जाएगी. इसके अलावा आपको इस स्कीम में लोन लेने की भी सुविधा मिलती है.
वहीं अगर आप इमरजेंसी में पैसे निकालना चाहते हैं, तो आप स्कीम के तहत मौजदू राशि का 75 फीसदी निकाल सकते हैं.
क्या है इस स्कीम के फायदें?
आप एसबीआई की सालना जमा योजना के लिए बैंक के किसी भी ब्रांच में अप्लाई कर सकते हैं.
इस स्कीम को 1000 रुपये की राशि के साथ शुरू किया जा सकता है. वहीं अधिकतम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है.
इसके अलावा आपको इस योजना के तहत एक पासबुक भी दिया जाएगा. एसबीआई की इस स्कीम में आपको नॉमिनी बनाने का अवसर भी मिलेगा. ताकि अगर किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो ऐसे में उसके द्वारा बनाए गए नॉमिनी को स्कीम का लाभ दिया जाएगा.
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ ये है कि आपको एसबीआई की एफडी जितना रिटर्न मिलेगा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications