नई दिल्ली, जनवरी 19। आज हम आपको एसबीआई की एक ऐसी स्कीम की जानकारी देंगे, जिसमें आप आराम से बैठे-बैठे 1.53 लाख रु की ब्याज राशि हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपको टैक्स में भी छूट मिलेगी। ये है देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी)। इस स्कीम में आपको 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स कटौती का लाभ मिलता है। साथ ही वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में 0.80 फीसदी अतिरिक्त ब्याज का लाभ उठा सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि टैक्स बेनिफिट के कारण इस स्कीम में 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है।
ऐसे मिलेगा 1.53 लाख रु का ब्याज
सबसे पहले बता दें कि एसबीआई टैक्स सेविंग्स एफडी स्कीम के तहत 5 साल की जमा पर सामान्य नागिरकों के लिए ब्याज दर 5.40 फीसदी है। मगर वरिष्ठ नागिकों के लिए यही ब्याज ऑफर 6.20 फीसदी है। अब यदि कोई 5 लाख रुपये का निवेश एक साथ इस एफडी स्कीम में करता है तो उसे मैच्योरिटी पर 6,53,800 रुपये मिलेंगे। यानी 5 लाख रु के निवेश पर आपको 1,53,800 रुपये का ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा फायदा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई की इस एफडी स्कीम में ब्याज की गणना तिमाही आधार पर होती है। योजना की अधिकतम अवधि 10 साल होती है। बात करें वरिष्ठ नागरिकों की तो वे इस स्कीम में ज्यादा ब्याज कमा सकते हैं। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक 5 लाख रु का निवेश 5 साल के लिए एक साथ इस स्कीम में करता है तो उसे मैच्योरिटी पर 6.20 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर मिलेंगे 6.80 लाख रु। यानी 1.80 लाख रु का ब्याज।
6.20 फीसदी ब्याज दर
बता दें कि 6.20 फीसदी ब्याज दर वरिष्ठ नागिरकों को एक अन्य स्पेशल एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम के तहत दिया जा रहा है। आप अपनी एसबीआई एफडी ब्याज दर की गणना पहले ही कर लें ताकि आप जान सकें कि आपको भविष्य में कितना रिटर्न मिलेगा। ऐसा करने के लिए, आप किसी भी ऑनलाइन सावधि जमा कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
एसबीआई की इस स्कीम में खाता खोलने के लिए आपको एसबीआई आवेदन पत्र, 2 फोटो, एडरेस प्रूफ और आईडी प्रूफ, आधार कार्ड, पैन कार्ड / फॉर्म 60 या 61 चाहिए होगा। इस स्कीम के फायदों की बात करें तो मैच्योरिटी पर ऑटो रिन्यूअल, नॉमिनी की सुविधा और एफडी खाता मैनेज करने के लिए ऑनलाइन सुविधा शामिल है।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी ब्याज दरें
अगर आप और भी अधिक ब्याज चाहते हैं तो हम आपको एक और ऑप्शन की जानकारी देते हैं। हाल ही में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की वरिष्ठ नागरिकों के लिए नयी एफडी ब्याज दरों में 1 साल पर 7.55 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। वहीं 1 साल से अधिक और 2 साल तक पर 7.55 फीसदी, 2 साल से अधिक और 3 साल तक पर 7.55 फीसदी, 3 साल से अधिक और 5 साल तक पर 7.55 फीसदी, 5 साल पर 7.55 फीसदी और 5 साल से अधिक और 10 साल तक पर 6.80 फीसदी ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications